कैसे लड़के से शादी करना चाहिए | शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए
कैसे लड़के से शादी करना चाहिए – नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए और उसमे क्या क्या गुण होने चाहिए क्यूंकि दोस्तों शादी एक बहुत ही एहम रिश्ता होता है जो की लड़के और लड़की के बीच में होता है और यदि आपकी कोई लड़की है तो आपको उसकी शादी करने से पहले उस लड़के को अच्छे से जान लेना चाहिए.
क्यूंकि कई बार ऐसा होता है की हम जल्दबाजी में अपनी लड़की की शादी करा देते है और बाद में पता चलता है की वो लड़का अच्छा नहीं है या वो आपकी बेटी को खुश नहीं रखता है. तब ये बहुत ही बड़ी प्रॉब्लम हो सकती है.
इसलिए आज हम इस पोस्ट में ऐसी जरुरी बातें शेयर करने वाले है जो की हर माँ बाप को अपनी लड़की की शादी कराने से पहले जरुर उस लड़के में देखना चाहिए. तो चलो दोस्तों बिना टाइम बर्बाद करते हुए सीधे इस पोस्ट को स्टार्ट करते है और दोस्तों आप इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ना क्यूंकि ये बातें आपको और कोई भी नहीं बताएगा.
कैसे लड़के से शादी करना चाहिए
शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए
१. पढ़ा लिखा
यदि आपकी लड़की पढ़ी लिखी है तो जाहिर सी बात है की आप भी अपनी लड़की के लिए पढ़ा लिखा लड़का खोज रहे होंगे राईट? तो आपको ये देखना है की लड़का कितना पड़ा लिखा है और उसकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है.
यदि आपकी लड़की कम पढ़ी लिखी भी है तो भी आपको ऐसा लड़का चुनना चाहिए जिसके पास कोई तो डिग्री जरुर हो वरना आपको तो पता ही है की आज के टाइम पर अच्छे अच्छे पढ़े लिखे लड़कों को नौकरी नहीं लगती है.
बहुत लोग ये देखते है की लड़की के माँ बाप अच्छे दिख रहे है और लड़का भी ठीक ठाक दिक् रहा है तो इसका मतलब है की लड़का अच्छा होगा लेकिन ये जरुरी नहीं है.
आपको लड़के के माँ बाप से पूछना चाहिए की आपका लड़का कितना पढ़ा लिखा है या उसकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है. शादी के लिए पड़ा लिखा लड़का होना बहुत जरुरी है तो आप इसको इगनोर ना करे.
२. जॉब क्या करता है
दूसरी चीज तो आपको लड़के में देखनी चाहिए की लड़का क्या जॉब या नौकरी करता है क्यूंकि आज के टाइम पर बिना जॉब के घर का गुजारा होना बहुत मुश्किल होता है.
बहुत लड़के ऐसे होते है जो की शादी के टाइम पर बोलते है की में ये जॉब करता हु या वो जॉब करता हु लेकिन जब शादी हो जाती है तो पता चलता है की लड़का कोई भी जॉब नहीं करता है.
ये एक बहुत बड़ी प्रॉब्लम है. कुछ लड़के तो ऐसा बोलते है की मैंने सॉफ्टवेर इंजिनियर का कोर्स किया है और अभी जॉब लगने वाली है लेकिन दोस्तों आपको यहाँ पर सही डिसिशन लेना बहुत जरुरी है क्यूंकि इस ट्रिक का उपयोग बहुत लड़के और उनके घर वाले करते है.
हम ऐसा नहीं कह रहे है की उस लड़के को कभी जॉब ही नहीं लगेगी लेकिन पहले से ही इसकी जानकारी होना अच्छी बात है.
३. नशा ना करने वाला
दोस्तों आजकल तो आपको पता ही है की ८०% लड़के कोई ना कोई नशा तो करते ही है कुछ लिमिट में करते है और कुछ बेकाबू होकर नशा करते है.
किसी ऐसे लड़के से लड़की की शादी करना जो की बहुत ज्यादा नशा करता हो तब तो उस लड़की की पूरी जिंदगी की ख़राब हो जाती है.
आपको ऐसा लड़का सेलेक्ट करना चाहिए जो की नशा ना करता हो और बिलकुल अच्छा लड़का हो और ऐसा लड़का लड़कियों के लिए बेस्ट होता है.
४. फ्रेंडली नेचर
लड़का फ्रेंडली नेचर का हो तो बहुत अच्छा होता है इससे वो लड़की भी खुश रहती है और वो लड़का उसको खुश रखने की पूरी कोशिश करता है.
कुछ लड़के होते है जो की बिलकुल भी फ्रेंडली नहीं होते है और वो बहुत ज्यादा खडूस होते है जो की बात बात पर झगड़ा करते है.
आप आप ऐसा लड़का चुने जो की हस्मुक नेचर का हो, इससे ये होगा की लड़का और लड़की की अच्छे से बनेगी और वो लोग खुश रहेंगे.
५. समझदार
शादी के लिए जो भी लड़का आप सेलेक्ट करे वो समझदार होना चाहिए क्यूंकि एक समझदार लड़का ही अपने परिवार को अच्छे से चला सकता है और अपनी बीवी के दिल की बात को अच्छे से समझ सकता है.
आपको एक mature लड़के से शादी करनी चाहिए जिसको पता हो की घर घ्रिस्थी कैसे चलते है और अपनी बीवी का ख्याल कैसे रखते है. वरना आज के टाइम पर कुछ लड़के ऐसे होते है जो की शादी तो कर लेते है लेकिन उसके बाद उनको पता ही नहीं चलता की घर कैसे चलाये.
६. जिम्मेदार लड़का
शादी करना कोई खेल नहीं होता है, जब किसी लड़की और लड़के की शादी होती है तो उनकी अपनी पूरी घरी घ्रास्थी को चलाने की जिम्मेदारी पढ़ जाती है.
आपको ऐसा लड़का खोजना चाहिए जो की जिम्मेदार हो और प्रॉब्लम से दूर ना भागने वाला लड़का हो. वरना ऐसे भी बहुत लड़के है जो की थोड़ी सी भी प्रॉब्लम हो तो अपना सर पकड़कर बैठ जाते है.
एक जिम्मेदार लड़का वो होता है जो की हर प्रॉब्लम का सलूशन निकालना जानता हो और बुरी से बुरी परिस्थिथि में भी अपने परिवार को हौसला देखर सँभालने वाला हो.
७. अच्छे घर का लड़का
लड़का कोई सभ्य घराने का होना चाहिए जिसके माँ बाप भाई बहन अच्छे हो. आपको केवल ये नहीं देखना है की लड़का कितना स्मार्ट और सुंदर दीखता है आपको ये देखना है की लड़के के घरवाले कैसे है क्यूंकि उस लड़की को उन लोगो के साथ ही रहना होता है.
लड़का अच्छे घर का होगा तो उसको बात करने की तमीज होगी, १० लगो के बीच में कैसी उठाते बैठते है ये उसको पता होगा और यही एक अच्छे घराने के लड़के की पहचान होती है.
९. लड़की की पसंद
अब हमने बहुत सारे पॉइंट बता दिए है लेकिन अंत में उस लड़की को उस लड़के के साथ अपनी पूरी लाइफ बितानी होती है. तो ये लड़की के ऊपर भी निर्भर होता है की उसकी चॉइस क्या है.
ये हम इस लिए बोल रहे है क्यूंकि हमने देखा है की माँ बाप को लड़कियों की शादी कराने की इतनी ज्यादा जल्दी होती है की वो लोग लड़की की पसंद ना पसंद को देखते ही नहीं है और किसी भी लड़के के साथ शादी करवा देते है.
ये बहुत गलत बात है और ये पेरेंट्स ऐसे होते है जो की लड़की को बोज समझते है. हम समझ सकते है की लड़की की शादी करना भी बहुत जरुरी है लेकिन लड़का भी तो उस लड़की को पसंद आना चाहिए.
माँ बाप की पसंद से क्या होगा उस लड़की को उस लड़के के साथ अपनी पूरी जिंदगी बितानी है राईट? तो लड़की की चॉइस क्या है उसके हिसाब से लड़का मिले तो लड़की भी शादी के लिए खुश होती है और जहा लड़की खुश है तो वहां माँ बाप भी खुश होते है.
इन आर्टिकल को भी जरुर पढ़े
आपकी और दोस्तों
तो दोस्तों ये था कैसे लड़के से शादी करना चाहिए और उसमे क्या क्या गुण होने चाहिए, हम उम्मीद करते है की आपको ये पोस्ट जरुर अच्छी लगी होगी आप सभी लड़कियों को ये पता चल गया होगा की शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए. यदि आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो प्लीज १ लाइक जरुर करे और अपने दोस्तों और घर परिवार वालों के साथ जरुर शेयर करे.
यदि आपको हमसे इस पोस्ट से रिलेटेड कोई भी सवाल पूछना है तो आप कमेंट में अपने सवाल हमसे जरुर पूछे हम आपके हर सवाल का जवाब जरुर देंगे धन्येवाद दोस्तों.