कैसे लड़के से प्यार करना चाहिए

कैसे लड़के से प्यार करना चाहिए – नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की कैसे लड़के से आपको लव करना चाहिए. यदि आप एक लड़की हो तो आप के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ना बहुत जरुरी है वरना यदि आपने कही गलत लड़के से प्यार कर लिया तो बाद में आपको बहुत पछताना भी पड़ सकता है.

दोस्तों प्यार एक ऐसी चीज है जो कभी भी किसी से भी हो सकता है और इसका हमको कुछ पता नहीं होता है की कब हमको कौनसा लड़का पसंद सा जाये और उससे प्यार हो जाये.

लेकिन लड़कियों को अपना बॉयफ्रेंड थोडा सोच समझकर चुनना चाहिए क्यूंकि ऐसी भी बहुत लड़कियां है जो की अपने प्रेमी से ब्रेकअप करना चाहिती है क्यूंकि उनकी चॉइस गलत होती है और वो लोग गलत लड़के से प्यार कर लेते है.

तो फ्रेंड्स इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़े और हमारे बताये गए बातों को किसी भी लड़के से प्यार करने से पहले ध्यान में जरुर रखे आपको कभी भी पछतावा नहीं होगा और आप उस लड़के से हमेशा खुश रहोगी. तो फिर चलो पोस्ट को स्टार्ट करते है.

कैसे लड़के से प्यार करना चाहिए

कैसे लड़के से प्यार करना चाहिए

१. समझदार

दोस्तों आप जिस किसी भी लड़के से प्यार करना चाहती हो तो वो लड़का समझदार होना चाहिए क्यूंकि एक समझदार बॉयफ्रेंड ही आपके लाइफ में होने वाली प्रॉब्लम को समझदारी से सोल्व करने की हिम्मत रखता है.

यदि वो लड़का समझदार नहीं है तो आपको शायद उस लड़के से प्यार नहीं करना चाहिए क्यूंकि आपको ऐसा पार्टनर चाहिए जो अपने दिमाग का अच्छा इस्तेमाल करता हो और ब्रिलियंट हो.

ऐसे लड़के के साथ आप हमेशा खुश रहोगी और वो भी आप दोनों के लाइफ में हर डिसिशन अच्छे से लेगा जिससे आप दोनों की रिलेशनशिप अच्छे से चलेगी.

२. Mature

दोस्तों आपको हमेशा एक mature लड़के से प्यार करना चाहिए क्यूंकि एक mature लड़के को जीवन की हर बातों का ध्यान होता है और उसको लाइफ में कब क्या करना चाहिए इसके बारे में भी अच्छे से पता होता है.

बहुत सी लड़कियां है जो की ये गलती कर लेती है की वो बहुत कम उम्र के लड़के से लव कर लेती है और बाद में उसको पता चलता है की ये लड़का तो बिलकुल भी mature ही नहीं है और ये बचपना बहुत ज्यादा करता है.

एक mature लड़के की बात ही कुछ और होती है वो कोई भी निर्णय हमेशा सोच भुझ कर ही लेता है और ना समाज लड़का जो मन में आये वो करता है.

३. वफादार

ये तो आपको पक्का पता कर लेना है की आप जिस लड़के को भी अपना बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हो वो दिल से बहुत वफादार होना चाहिए क्यूंकि एक वफादार लड़का ही रिलेशनशिप में ऑनेस्ट रहता है.

आपको तो पता ही है की आजकल के लड़के कैसे होते है, उनको लड़कियों से टाइमपास करने में बहुत मजा आता है आज किसी के साथ होते है तो कल उनके दिल में कोई और लड़की बस जाती है.

यदि आपको लगता है की वो लड़का वफादार या भरोसा करने के लायक नहीं है तो आप उससे बिलकुल भी प्यार ना करे और उसके साथ लव रिलेशनशिप में ना जाये इससे बाद में आपको ही बहुत दुख होगा.

कुछ लड़को की फितरत में ही फ़्लर्ट करना लिखा होता है आज वो आपसे प्यार की बातें करेगा और जब आपसे मन भर जायेगा तब वो किसी दूसरी लड़की के पास चला जायेगा इससे आप अकेली पड़ जाओगी और आपको बहुत दुख ही होगा.

इससे तो अच्छा है की आप ऐसे लड़के से प्यार ना ही करे तो बेहतर होगा क्यूंकि ऐसे लड़कों का कोई भरोसा नहीं होता है की वो कब आपसे ब्रेकअप कर ले.

४. हिम्मत वाला

जिस लड़के से आप प्यार करने के बारे में सोच रही हो वो लड़का हिम्मतवाला होना चाहिए क्यूंकि हमने ऐसे भी बहुत लड़के देखे है जो की लड़की के सामने से बहुत हीरो बनते है लेकिन बहार बिलकुल चूहे होते है.

हम ये नहीं कह रहे है की आपको किसी गुंडे से प्यार करना चाहिए बल्कि आपको ऐसे लड़के से लव करना चाहिए जिसमे हिम्मत हो और सही चीज को सही बोले और गलत चीज को गलत बोले.

लाइफ में कब क्या प्रॉब्लम आ जाये इसका कोई पता नहीं होता है तो ऐसे हिम्मतवाले लड़के ही ऐसी सिचुएशन का अच्छे से सामना कर पाते है.

५. आपकी केयर करने वाला

आपको किसी ऐसे लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बनाना चाहिए जो की आपकी केयर करता हो और हमेशा करता हो क्यूंकि ये बहुत ही ज्यादा जरुरी है. क्यूंकि आज के टाइम पर हर कोई अपना स्वार्थ देखता है और लड़के भी इसमें बहुत तेज होते है.

जब उनको किसी लड़की से कोई मतलब होता है तब वो उसकी बहुत केयर करते है लेकिन जैसे ही उनका मतलब निकल जाता है तो उसको पूरी तरह से इगनोर करना स्टार्ट कर देते है.

आप जिस किसी भी लड़के को लाइक करती हो या कोई लड़का आपको पसंद करता है तो इस बात का पक्का पता कर ले की वो आपकी कितनी केयर करता है इससे आपको उसके प्यार का भी अंदाजा लग जायेगा.

६. फ्रेंडली नेचर

ऐसी कोई भी लड़की नहीं है जिसको खडूस लड़का अच्छा लगता हो हर किसी को फ्रेंडली नेचर के इंसान पसंद होते है. तो आपको भी किसी ऐसे लड़के से प्यार करना चाहिए जो की बहुत फ्रेंडली नेचर का हो.

क्यूंकि सीरियस लड़के केवल फिल्मों में अच्छे लगते है हकीकत में नहीं. रियल लाइफ में एक फ्रेंडली बॉयफ्रेंड होना बहुत जरुरी है वरना यदि आपने किसी खडूस या बहुत गुस्से वाले लड़के से लव कर लिए तो आप दोनों के बीच में बहुत झगड़े भी हो सकते है.

यदि वो लड़का फ्रेंडली नेचर का होगा तो उसकी और आपकी बहुत अच्छे से बनेगी और आप दोनों के बीच में झगड़े भी बहुत कम होंगे.

७. सच्चा प्यार

आज के टाइम पर हर लड़की की यही खाविश होती है की जिस किसी भी लड़के के साथ वो प्यार करे वो उससे सच्चे प्यार करता हो. दोस्तों प्यार हमेशा true love होना चाहिए वरना वो रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाता है.

यदि आप किसी लड़के से बात करती हो या फिर कोई लड़का आपको लाइक करता है तो आपको उसकी बातों और व्यव्हार से पता चल जायेगा की वो लड़का आपको कितना ज्यादा प्यार करता है.

इसको पता करने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है की आप लड़के का proposal जल्दी accept ना करे और जब कभी भी कोई लड़का आपको प्रोपोज करता है तो आपको उससे लंबे समय का वक़्त लेना चाहिए यानी के १ या २ हफ्ते और इस टाइम पर यदि वो लड़का आपसे सच्चा प्यार करता है तो वो इसके लिए तैयार हो जायेगा.

यदि आपने किसी ऐसे लड़के से प्यार कर लिया जो की आपसे केवल टाइमपास करना चाहता है तो इसमें आपका बहुत बड़ा loss होगा और बाद में आपके पास रोने और पछताने की सिवा और कुछ भी नहीं होगा.

रिलेटेड पोस्ट जिसे आप जरुर पढ़े

कैसे लड़के से शादी करना चाहिए

एक अच्छी गर्लफ्रेंड कैसे बने टिप्स

सच्चे प्यार की निशानी क्या होती है

सच्चे प्यार को कैसे पहचाने

सच्चा प्यार क्या, कैसे, क्यों, कब होता है

आपकी और दोस्तों

तो दोस्तों ये थे हमारे कुछ टिप्स की आपको कैसे लड़के से प्यार करना चाहिए, यदि आपने हमारी बताई गयी सभी बातों को ध्यान में रखा तो आप अपने लिए एक बेस्ट बॉयफ्रेंड चुनने में कामयाब हो जाओगी. और सबसे जरुरी बात की आप दोनों का रिश्ता बहुत लंबे समय तक चलेगा और आप दोनों का ब्रेकअप भी नहीं होगा.

दोस्तों यदि आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो प्लीज इस पोस्ट को १ लाइक जरुर करे और अपने सहलियों के साथ फेसबुक और whatsapp पर भी जरुर शेयर करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों की हेल्प हो पाए और उनको भी पता चल पाए की हमको कैसे लड़के से लव करना चाहिए, धन्येवाद दोस्तों.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *