Home » शादी के लिए लड़की देखने जाए तो क्या सवाल पूछे

शादी के लिए लड़की देखने जाए तो क्या सवाल पूछे

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि शादी के लिए लड़की देखने जाए तब उससे क्या क्वेश्चन पूछे, या फिर मैरिज से पहले लड़की से क्या सवाल पूछे. दोस्तों यह पोस्ट बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट है क्योंकि शादी इंसान की जीवन में एक बहुत ही अहम पड़ाव होता है.

आप जिस किसी भी लड़की से शादी करना चाहते हो, या फिर किसी लड़की को देखने के लिए जा रहे हो तब उससे आपको कुछ जरूरी सवाल अवश्य पूछना चाहिए ताकि आपको उसके बारे में जानकारी मिल पाए.

बहुत लड़के यह गलती कर देते हैं कि जो वह लड़की देखने के लिए जाते हैं तब उस टाइम पर लड़की से कोई भी बात नहीं करते हैं क्योंकि उनको शर्म आती है और इस वजह से वह लोग लड़की से कोई भी सवाल पूछ नहीं पाते हैं.

दोस्तों यह बहुत बड़ी गलती है आप लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए और शादी करने से पहले लड़की से आपको कुछ सवाल जरूर पूछने चाहिए और उसकी लिस्ट हम आपको नीचे दे रहे हैं.

क्योंकि शादी से पहले आपको उस लड़की के बारे में जानना चाहिए और सवाल जवाब करने से लड़का और लड़की दोनों को एक दूसरे के बारे में जानकारी मिल पाती है.

चलिए दोस्तों ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आज के इस पोस्ट की शुरुआत करते हैं और आप लोग इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें आपको अच्छी जानकारी मिलेगी.

शादी के लिए लड़की देखने जाए तो क्या क्वेश्चन पूछे

मैरिज से पहले लड़की से क्या सवाल पूछे

shadi ke liye ladki se kya questions puche

१. क्या आप शादी के लिए तैयार हो?

आप को सबसे पहला सवाल उस लड़की से यह पूछना चाहिए कि क्या आप इस शादी के लिए तैयार हो? क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि लड़कियां अपने घरवालों की प्रेशर की वजह से शादी करती है लेकिन आपको उस लड़की से पहले ही पूछ लेना चाहिए क्या तुम इस टाइम पर शादी करने के लिए तैयार हो.

२. क्या आप इस शादी से खुश हो?

दोस्तों यह भी एक बहुत ही अहम सवाल है जो कि आपको उस लड़की से जरूर पूछना चाहिए क्योंकि शादी के बाद आप दोनों को एक दूसरे के साथ अपनी पूरी जिंदगी बितानी होती है तब इसमें लड़की का खुश होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है.

आपको उस लड़की से यह पूछना है कि क्या तुम मेरे साथ शादी करना चाहती हो? क्या तुम इस शादी के लिए खुश हो?

३. क्या आप आगे पढ़ाई करना चाहती हो?

कई बार ऐसा होता है कि मां बाप कोई अच्छा रिश्ता आने पर लड़की की पढ़ाई रोक देते हैं ताकि अच्छा रिश्ता हाथ से निकल ना जाए.

लेकिन लड़कियों को आगे पढ़ाई करने का बहुत मन होता है लेकिन मां-बाप के दबाव की वजह से वह लोग आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं.

इसलिए आपको उस लड़की से जरूर पूछना चाहिए कि क्या आप शादी के बाद भी आगे पढ़ाई करना चाहती हो?

लड़की क्या उत्तर देती है इसके बाद यह आपका निर्णय होता है कि आप उस को आगे बढ़ाना चाहते हो कि नहीं.

हम कहेंगे कि यदि लड़की का मन है तो आपको आवश्यक उस लड़की को आगे बढ़ने देना चाहिए क्योंकि आज के टाइम पर घर चलाने के लिए पति और पत्नी दोनों पढ़े लिखे हो ना बहुत ज्यादा जरूरी है.

४. एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है?

लड़की से उसकी एजुकेशन क्वालीफिकेशन जरूर पूछ लीजिए कि आप कितनी पढ़ी लिखी हो? जाहिर सी बात है यदि आप पढ़े लिखे हो तब आपको भी पढ़ी-लिखी लड़की ही चाहिए होगी.

आप उसे पूछे कि आपने कितनी पढ़ाई करी है? क्या आपको आगे बढ़ने की कोई इच्छा है?

५. आपकी पसंद और नापसंद क्या है?

यह भी एक बहुत अहम सवाल है जो कि आपको उस लड़की से जरूर पूछना चाहिए कि आपकी पसंद और नापसंद क्या है?

इसे आपको पता लग जाएगा कि उस लड़की को क्या पसंद है और क्या पसंद नहीं है इससे आप दोनों अच्छे तरीके से एक दूसरे की पसंद और नापसंद को जान पाएंगे.

६. उसकी इच्छा पूछें?

दोस्तों हमको जीवन में बहुत कुछ करना होता है ठीक उसी तरीके से शायद उस लड़की को भी अपने जीवन में कुछ बनना होगा या फिर उसकी कोई ख्वाहिश होगी तब आप उस लड़की से उसकी ख्वाहिश और तमन्ना जरूर पूछ ले.

शादी करने के बाद आप उसकी इच्छा और तमन्ना को पूरी करने की जरूर कोशिश करें क्योंकि आज के टाइम पर एक सपोर्ट करने वाला हस्बैंड एक अच्छा पति कहलाता है.

जब आप उसकी हर एक इच्छा पूरी करोगे तब वह भी बहुत खुश रहेगी जिससे कि आप दोनों की घर गिरस्ती बहुत अच्छे से बनेगी.

७. क्या आप घर का काम करना जानती हो?

शादी करने से पहले आपको उस लड़की से यह जरूर पूछ लेना चाहिए कि क्या आपको घर का सभी काम करना आता है? क्या आप घर के सभी काम को करना जानती हो?

यह सवाल इसलिए बहुत जरूरी है क्योंकि आजकल की पढ़ी-लिखी लड़कियां घर का काम ज्यादा नहीं करती है.

और इसलिए आपको उससे पूछ लेना चाहिए कि क्या आप घर का सारा काम करने में कंफर्टेबल हो.

८. क्या आप जॉब करना चाहती हो?

दोस्तों आजकल ज्यादातर लड़कियां पढ़ी लिखी होती है और बचपन से ही उनका कुछ बनने का शौक होता है. लेकिन जैसे उनकी शादी की उम्र हो जाती है तब उनके सारे सपने धरे के धरे रह जाते हैं.

आपको उस लड़की से पूछना है कि क्या आप शादी करने के बाद जॉब करना चाहती हो या हाउसवाइफ बनकर रहना चाहती हो.

यदि उसको जॉब करने की इच्छा है तो आप उसका सपोर्ट जरूर करें. आप दोनों के जॉब करने से घर का खर्चा बहुत अच्छे से चलेगा और घर में पैसों की कमी नहीं होगी.

पुराने ख्यालात के लोग होते हैं जो सोचते हैं कि हमारी बीवी कहीं पर जॉब नहीं करनी चाहिए. यह एक गलत सोच है.

आजकल के पढ़े-लिखे लड़के ऐसा नहीं सोचते हैं और दोनों मिलकर जॉब करते हैं इससे घर चलाने में बहुत ज्यादा आसानी होती है.

जरुर पढ़े इन आर्टिकल्स को

शादी के लिए लड़की कैसे देखे

शादी के लिए कोई अच्छी और सुंदर लड़की चाहिए

कैसी लड़की से शादी करे

आपकी और दोस्तों

दोस्तों यह था शादी के लिए लड़की देखने जाए तो क्या क्वेश्चन पूछे, हम उम्मीद करते हैं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप लोगों को पता चल गया होगा कि मैरिज से पहले लड़की से क्या सवाल पूछना चाहिए.

यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल है डाउट है तब आप लोग कमेंट में अपने सवाल हमसे जरूर पूछें और हम उसका उत्तर आपको जल्दी देने की कोशिश करेंगे.

इसके अलावा यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो प्लीज इस पोस्ट को एक लाइक जरुर करें और अपने दोस्तों घर परिवार वालों के साथ फेसबुक और व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कों को इस पोस्ट से हेल्प हो पाए. धन्यवाद दोस्तों.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *