शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों होती है | शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ता है

शादी के बाद एक लड़की के जीवन में बहुत सारे बदलाव आते हैं। दिनचर्या में बदलाव के साथ-साथ और भी कई सारे बदलाव जीवन में एक के बाद एक होते हैं।

हालांकि यह बदलाव सिर्फ एक लड़की के लाइफ में ही नहीं बल्कि लड़कों की लाइफ में भी होता है। लेकिन क्योंकि ससुराल लड़कियां ही जाती है इसीलिए लड़कियों के जीवन में प्रेशर ज्यादा रहता है। शादी के बाद हर तरफ का माहौल बदल जाता है। बहुत कुछ बदल जाता है सोचने समझने के तरीके में भी फर्क आता है।

ठीक उसी तरह शादी के बाद लड़कियों के वजन में भी बदलाव आता है। ऐसे में वजन बढ़ने का लोग उल्टे-सीधे मतलब निकालने लगते हैं और लोग वजन बढ़ने का सही कारण नहीं समझ पाते।

अक्सर शादी के बाद जब लड़कियां मायके आती है तो उनका वजन थोड़ा बढ़ चुका होता है और आसपास के लोग मजाक भी करने लगते हैं। लेकिन वजन बढ़ने के पीछे बहुत सारे प्रमाणित कारण है, जिनके बारे में जानकर आपको भी यह लगने लगेगा कि इसमें मजाक की कोई बात नहीं है। तो चलिए जानते हैं उन कारणों के बारे में।

शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों होती है?

shadi ke baad ladkiyan moti kyu ho jati hai

 

1. खानपान में बदलाव

एक जगह से दूसरी जगह जाने पर हमारे जीवन में काफी बदलाव आ जातें है। एक परिवार के खाने पीने का तरीका दूसरे परिवार के साथ मैच नहीं करता और जब लड़कियां शादी के बाद ससुराल जाती है तो ससुराल वालों को नहीं बल्कि लड़की को ही adjust करना पड़ता है।

इस तरह से खानपान में बदलाव आ जाता है। और अगर किसीकी नई नई शादी होती है तो दोस्त और रिश्तेदारोके Invites की लाइन लग जाती है। बहुत लोग नए Couples को खाने पर बुलाते हैं और इस तरह से बहुत बार ओवर ईटिंग हो जाती है। कभी-कभी दोस्तों के दबाव में तो कभी रिश्तेदारों के लिहाज से ज्यादा खाना पर जाता है। इसी कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

2. नई दुल्हन की जिम्मेदारी

जब कोई अपने घर में नई बहू लाता है तो वह उम्मीद करता है कि नहीं बहू नए-नए अच्छे-अच्छे पकवान बनाकर अपने ससुराल वालों को खिलाएं।

ऐसे में लड़की भी कोशिश करती है कि वह अपने पकवानों से अपने ससुराल वालों का दिल जीत सके और इसी चक्कर में घी तेल और मसालों का ज्यादा इस्तेमाल तो लाजमी है। इस तरह से एक लड़की का वजन तुरंत बढ़ने लगता है। हालांकि ससुराल वालों के वजन में भी थोड़ा फर्क जरूर आता है।

3. शादी के बाद वाला तनाव

शादी के बाद एक लड़की को बहुत सारे तनाव रहते हैं। वह अपने ससुराल वालों का दिल जीत पाएगी कि नहीं, उसके सास-ससुर उसे प्यार करेंगे या नहीं, उसके पति के दिल में वह अपनी जगह बना पाएगी या नहीं इसी तरह के हजारों टेंशन लड़की के दिमाग में घूमते रहते हैं और इस तरह से अक्सर लड़कियां तनाव में पड़ जाती है और तनाव के चलते वजन बढ़ जाता है।

कुछ लोगों को टेंशन में ज्यादा खाने की आदत होती है, तो जिन लड़कियों को तनाव में ज्यादा भोजन करने की आदत होती है तनाव की वजह से और भी ज्यादा खाने लगती है और उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

4. दिनचर्या में बदलाव

जब एक लड़की अपने मायके में होती है तो उसके घूमने-फिरने पर कोई रोक नहीं होता। वह जब चाहे जहां चाहे जा सकती है। लेकिन शादी के बाद लड़कियां कुछ दिनों तक अपने ससुराल मैं ही रहती है।

घर से बाहर जल्दी नहीं निकलती। इस तरह से उनकी शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है और ज्यादा सोकर या बैठकर रहने के कारण वजन में बदलाव तेजी से होता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

5. हॉर्मोनल बदलाव

शादी के बाद लड़कियां सेक्शुअली एक्टिव हो जाती है और इस तरह से उनके हॉर्मोन्स में भी काफी बदलाव आते हैं।इसी तरह के हॉर्मोनल बदलाव के कारण लड़कियों का वजन तेजी से बढ़ता है। अक्सर गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से भी वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

6. नींद का पुरा ना होना

शादी के बाद सब कुछ बदल जाता है। हर तरफ की परिस्थितियां एकदम बदल जाती है। शादी के पहले जो लड़की दिन हो या रात कभी भी बेपरवाह सो जाती थी, उसको शादी के बाद सब का ख्याल रखकर ही, सबकी जरूरतों को पूरा करने के बाद ही बिस्तर पर जाने को मिलता है। ऐसे में नींद का कमी तो हो ही जाती है। और जब नई-नई शादी हुई हो फिर तो और दबाव और ज्यादा रहता है।

कभी कोई रिश्तेदार आ जाए या कभी कोई नई डिश बनाने की फरमान आ जाए या फिर कभी सासु मां के साथ कोई काम निकल आए, इस तरह की छोटी मोटी बहुत सी जिम्मेदारी आ जाती है और सभी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा करने के बाद ही सोने को मिलता है।

इसके अलावा सुबह जल्दी उठना तो है ही। अगर सुबह जल्दी ना उठे तो नई दुल्हन को आलसी और कामचोर समझते देर नहीं लगती। तो इस तरह के दबाव के चलते नींद की कमी हो जाती है जिस वजह से लड़कियों का वजन बढ़ जाता है।

7. बेपरवाह जिंदगी

शादी से पहले लड़कियां अपने सुंदरता का काफी ध्यान रखती है लेकिन शादी के बाद लड़कियां इन सब चीजों का परवाह करना छोड़ देती है। शायद इसके पीछे वजह यही है कि शादी के पहले जीवनसाथी को पाने की उत्सुकता होती है, जो शादी के बाद खत्म हो जाती है। शादी के बाद अक्सर लड़के लड़कियां यही सोचते हैं कि अब उन्हें सुंदर बनकर और वजन घटाकर किसको दिखाना है।

जो होना था वह तो अब हो चुका। इसी चक्कर में लड़कीयां अपनी सुंदरता और अपने वजन पर ध्यान देना छोड़ देती है, जिस वजह से वजन जल्दी से बढ़ जाता है।

8. प्रेगनेंसी के कारण

प्रेगनेंसी एक बहुत ही अहम कारण है वजन बढ़ने का। शादी के बाद लड़कियों का वजन ज्यादा इसीलिए बढ़ता है कि वे गर्भवती होती है। गर्भधारण के 9 महीने तो वजन बढ़ता ही है, बच्चे को जन्म देने के बाद भी वजन घटाना और खुद को Maintain रखना थोड़ा मुश्किल होता है और जैसा कि हमने पहले ही बताया शादी के बाद लड़कियां परवाह करना छोड़ देती है। वैसे भी डिलीवरी के बाद लड़कियां और भी लापरवाह हो जाती है और वजन वगैरा पर ध्यान नहीं देती।

9. उम्र का प्रभाव

आजकल लड़के लड़कियां शादी व्याह से ज्यादा अपने करियर और जिंदगी बनाने पर ध्यान दे रहें हैं। इस तरह से शादी होते होते लगभग 28-30 साल हो जाता है। 30 साल बाद वैसे भी औरतों का वजन बढ़ने लगता है क्योंकि मेटाबॉलिक लेबल कम हो जाता है। तो ऐसे में शादी हो या ना हो 30 साल बाद वजन बढ़ना स्वाभाविक है और लोगों को लगता है कि शादी करने की वजह से वजन बढ़ने लगा है।

10. खुद के लिए समय की कमी

शादी के बाद लड़कियों के लिए उनका ससुराल हीं सब कुछ होता है। ऐसे में खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है और लड़कियां घर परिवार की जिम्मेदारियो में इतनी उलझ सी जाती है कि खुद के लिए उनके पास एकदम टाइम नहीं बचता। ऐसे में वे अपने फिगर पर भी ध्यान नहीं दे पाती और उनको पता ही नहीं चलता कि कब उनका वजन बढ़ गया।

11. बाहर का खाना

शादी के बाद बाहर खाना खाने का सिलसिला लगा ही रहता है। कभी पति के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर तो कभी सासू मां के साथ किट्टी पार्टी। इस तरह से बाहर का खाना पीना बढ़ जाता है और बाहर का खाना ज्यादा खाने से वजन बढ़ते देर नहीं लगती इस बात से कोई भी अनजान नहीं है। तो इसी तरह बाहर का खाना खाते खाते लड़कियों का वजन तेजी से बढ़ जाता है जिसका अंदाजा उन्हें होता ही नहीं।

इन्हे भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

आज के पोस्ट में हमने शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ने के कुछ प्रमाणित कारणों का उल्लेख किया है, जो आशा करते हैं आपको भी सही और युक्तिपूर्ण लगा होगा।

तो अब जल्दी से अपने सभी दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ इस पोस्ट को शेयर करें ताकि सभी को इस बारे में पता चल सके और किसी को कोई कंफ्यूजन ना रहे और लोग उल्टे सीधे धारणाएं बनाना बंद कर दें।

आपको इस पोस्ट में दी गयी जानकारी और यह आर्टिकल कैसा लगा जरूर से जरूर कमेंट करें और अगर आपको भी कोई ऐसा कारण पता है जिसके चलते शादी के बाद लड़कियों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है तो हमारे साथ आज ही कमेंट बॉक्स में शेयर करें। हमारे साथ बने रहने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *