इंडियन आर्मी में कैसे जाये | इंडियन आर्मी ज्वाइन कैसे करे
इंडियन आर्मी ज्वाइन कैसे करे: हमारा भारत देश चारों तरफ से विभिन्न पड़ोसी देशों से घिरा हुआ है और उन पड़ोसी देशों से हमारा भारत देश अपनी कई हजार किलोमीटर की सीमा साझा करता है।
ऐसे में कई बार पड़ोसी राज्यों से हमारे भारत में अवैध घुसपैठ तथा विभिन्न प्रकार के गैरकानून काम करने के लिए घुसपैठ होती है, जिससे हमारे भारत देश की रक्षा करने के लिए बॉर्डर के इलाकों में बीएसएफ की तैनाती की जाती है।
बीएसएफ हमारी भारतीय सेना का एक अंग है। इसके अलावा भी हमारे भारत देश में विभिन्न प्रकार की फोर्स हमारे देश की रक्षा करने का काम करती है।
हमारे भारत देश में आर्मी द्वारा विभिन्न पदों के लिए हर साल भर्ती निकाली जाती है।ऐसे में अगर आप भी आर्मी में जाने का सपना देख रहे हैं या फिर आप इंडियन आर्मी में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आज आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।
क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंडियन आर्मी में भर्ती कैसे हो, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, तो ज्यादा देरी ना करते हुए चलते हैं मुख्य मुद्दे पर और जानते हैं कि इंडियन आर्मी में भर्ती होने के लिए क्या करना पड़ता है।
इंडियन आर्मी में कैसे जाये
इंडियन आर्मी ज्वाइन कैसे करे

1. इंडियन आर्मी में जाने के लिए पढ़ाई
अगर आप भारतीय आर्मी में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा पास होना जरूरी है। आमतौर पर इंडियन आर्मी में भर्ती होने के लिए अधिकतर दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा की पढ़ाई ही मांगी जाती है।
2. इंडियन आर्मी में जाने के लिए उम्र सीमा
भारतीय संविधान में दिए गए आरक्षण के तहत इंडियन आर्मी में जाने के लिए विभिन्न वर्गों की उम्र सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।इंडियन आर्मी में जाने के लिए जो लोग सामान्य वर्ग से संबंध रखते हैं, वह लोग 18 साल के बाद आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा इंडियन आर्मी में जाने के लिए अधिकतम उम्र 23 साल निर्धारित की गई है, हालांकि कुछ पदों के लिए उम्र ज्यादा भी हो सकती है।
3. इंडियन आर्मी में जाने के लिए शारीरिक योग्यता
इंडियन आर्मी में भर्ती होने के लिए आपका शारीरिक रूप से फिट होना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि इंडियन आर्मी में जाने के लिए फिजिकल फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाता है।इंडियन आर्मी में भर्ती होने के लिए आर्मी रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कुछ योगिता निर्धारित की है, जिसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।
अगर आप इंडियन आर्मी में जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप की लंबाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए तथा महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 156 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
वही आपका वजन महिला तथा पुरुष दोनों के लिए 50 किलो से ऊपर होना चाहिए और आपको अपनी आंखों से सभी चीजें बिल्कुल साफ साफ दिखनी चाहिए।
4. इंडियन आर्मी में जाने के लिए सिलेक्शन प्रोसेस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप इंडियन आर्मी में भर्ती होना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको विभिन्न तीन चरणों से गुजरना होगा।
जिसमें पहला चरण होता है फिजिकल फिटनेस का, दूसरा चरण होता है मेडिकल टेस्ट का तथा तीसरा और अंतिम चरण होता है लिखित परीक्षा का।
अगर आप इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं, तो आप भारतीय आर्मी में भर्ती हो जाते हैं। आइए इन चरणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1# फिजिकल टेस्ट
भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आपका फिजिकल टेस्ट लिया जाता है, जिसके अंतर्गत आपको लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ जैसी प्रक्रिया करनी पड़ती है और इन सभी प्रक्रियाओं के लिए आपको अलग अलग नंबर दिए जाते हैं।
आप जिस प्रक्रिया में जैसा प्रदर्शन करते हैं, आपको उसी हिसाब से अंक दिए जाते हैं। इसमें आपको 1600 मीटर की दौड़ को 5 मिनट 41 सेकंड में पूरा करना होता है।
2# मेडिकल टेस्ट
जो अभ्यर्थी सफलतापूर्वक फिजिकल टेस्ट को पास कर लेता है, उसे फिर मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
इसमें उम्मीदवारों की आंखों की जांच की जाती है तथा इसके साथ-साथ उसके कान, उसकी आवाज, खून के ग्रुप तथा अन्य कई जांच भी की जाती है।
इसके अलावा उसके पैर के दोनों घुटने आपस में मिल रहे हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जाती है।
इसके साथ ही इस बात की भी जांच की जाती है कि, अभ्यर्थी को कहीं कोई शारीरिक फेक्चर तो नहीं है। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का शारीरिक फ्रैक्चर होता है तो उसे छटनी कर दिया जाता है।
3# लिखित परीक्षा
भारतीय सेना में शामिल होने के लिए यह अंतिम चरण होता है। हालांकि कुछ राज्यों में अब लिखित परीक्षा नहीं करवाई जाती हैं।
भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में टोटल 100 अंक होते हैं और इस परीक्षा को देने के लिए अभ्यर्थी को 1 घंटे का समय दिया जाता है।
यह परीक्षा विकल्पों वाली होती है, यानी कि इस परीक्षा में आपको नीली बॉल पेन से सही सवाल पर गोल का निशान बनाना होता है जिसे अंग्रेजी में एमसीक्यू कहा जाता है।
इस परीक्षा को देने के बाद आपके सभी प्रक्रियाओं में प्राप्त अंकों को मिलाकर आखिरी मेरिट लिस्ट बनाई जाती है और उसमें जिनका नाम आता है, उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है और सफलतापूर्वक ट्रेनिंग करने के बाद अभ्यर्थी को इंडियन आर्मी में शामिल कर लिया जाता है।
5. इंडियन आर्मी में जाने के लिए भर्ती प्रक्रिया संक्षेप में
सबसे पहले जब इंडियन आर्मी के द्वारा भर्ती निकलती है, तब आपको ऑनलाइन उस भर्ती के लिए आवेदन करना होता है।जिसमें आपको अपनी जन्मतिथि, अपनी पढ़ाई, अपनी उम्र, अपना जिला इत्यादि के बारे में जानकारी देनी होती है।
इसके बाद एक निश्चित दिन पर इंडियन आर्मी के द्वारा भर्ती के लिए दौड़ करवाई जाती है, जिसमें आपको शामिल होना होता है और अगर आप इस दौड़ में शामिल होकर तय समय में इस दौड़ को पूरा कर लेते हैं, तो आपको फिजिकल फिटनेस के टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट में आपकी शारीरिक जांच की जाती है।इसके बाद आपके डॉक्यूमेंट की जांच होती है। इन डॉक्यूमेंट में आपके 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट तथा आपके वैलिड आईडी प्रूफ की जांच की जाती है।
इसके बाद कुछ राज्यों में लिखित परीक्षा भी होती है तथा कुछ राज्य में लिखित परीक्षा नहीं होती है।
सबसे आखरी में आपको चयनित होने पर ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है और जब आप अपनी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर लेते हैं तो फिर आपको इंडियन आर्मी में भर्ती कर लिया जाता है और आपको देश के किसी भी कोने में पोस्टिंग दे दी जाती है।
हालांकि अगर आप इंडियन आर्मी में बीएसएफ में शामिल होते हैं, तो आपकी अधिकतर भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान से लगी हुई सीमा पर तैनाती की जाती है।
6. भारतीय सेना के जवान की महीने की सैलरी
अगर हम भारतीय सेना के जवान की महीने की सैलरी के बारे में बात करें तो, एक जवान को महीने की सैलरी के तौर पर 30000 से लेकर 35000 के आसपास रुपए मिलते हैं।
हालांकि भारतीय सेना में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग सैलरी निर्धारित है। इसके अलावा भारतीय सेना के जवान को पीएफ तथा ग्रेजुएटी का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा इन्हें कैंटीन से विभिन्न प्रकार के सामान बाजार मूल्य से कम कीमत पर मिलते हैं।
आपकी और दोस्तों
तो हमारे प्यारे मित्रों यह था इंडियन आर्मी मैं कैसे जाएं, हम उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप सभी को पता चल गया होगा कि इंडियन आर्मी में जाने के लिए क्या करे|
अगर आपको हमारी इस आर्टिकल से अच्छी जानकारी मिली है तो प्लीज इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक और व्हाट्सएप पर अवश्य शेयर करें|
क्योंकि आज के टाइम पर लड़कों को इंडियन आर्मी जॉइन करने का बहुत ज्यादा शौक होता है तो हम चाहते हैं कि उनकी इस पोस्ट से सहायता हो पाए धन्यवाद दोस्तों|