मां बनना हर लड़की के जीवन का एक अहम कर्तव्य होता है। हर लड़की एक न एक दिन माँ बनती है और बच्चे को जन्म देती है। लेकिन सवाल यह आ जाता है कि लड़की को किस उम्र में प्रेग्नेंट होना चाहिए और बच्चे को जन्म देना चाहिए।
अगर सही समय पर गर्भधारण ना किया जाए तो परेशानी का कारण बन सकती है। ज्यादा कम उम्र में गर्भधारण करने वाली लड़कियों के साथ ज्यादातर अनहोनी होती है। इसीलिए बहुत कम उम्र में अपनी बेटियों की शादी नहीं करनी चाहिए और अगर शादी हो भी जाए तो गर्भधारण नहीं करना चाहिए।
प्रेग्नेंट होने के लिए सही उम्र और समय होता है और हमें उस समय तक इंतजार जरूर करना चाहिए। ठीक उसी तरह कुछ लड़कियां करियर और शौक के चक्कर में प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती और जब उनकी उम्र ज्यादा हो जाती है तब वह प्रेग्नेंट होती है।
ऐसे में भी परेशानी हो सकती है। इसीलिए सही उम्र में प्रेग्नेंट होना और बच्चे को जन्म दे देना सही होता है। आज के पोस्ट में हम यही बताएंगे कि प्रेग्नेंट होने के लिए सही उम्र और समय क्या है।
तो अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज है तो इस पोस्ट को जरूर पढ़ें। यह पोस्ट उन कपल्स के लिए भी उपयोगी होगा जो बच्चे की योजना बना रहे हैं। तो कुछ भी डिसाइड करने से और कदम उठाने से पहले इस पोस्ट को जरूर पढ़ें। .
प्रेग्नेंट होने के लिए सही उम्र और समय:
● 20 साल के पहले
20 साल के पहले माता-पिता बनने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। कुछ जगह खास करके गांव एरिया में लड़के-लड़कियों की शादी कम उम्र में ही कर दी जाती है।
आपने देखा होगा कि कहीं-कहीं तो लड़कियों की शादी 14 से 15 साल की उम्र में हो जाती है। लड़कों की शादी भी ज्यादा से ज्यादा 18 से 20 साल में हो जाती है। ऐसे में 20 साल पूरा होते होते दो तीन बच्चों के माता-पिता भी बन चुके होते हैं।
लेकिन 20 साल से पहले माता पिता बनने की योजना बनाना ना सिर्फ बच्चे की सेहत के साथ बल्कि मां के सेहत के साथ भी खिलवाड़ करने के बराबर है।
इसीलिए 20 साल से पहले तो गर्भावस्था की योजना बिल्कुल ना बनाएं। अगर शादी हो भी गई है तो बच्चे के बारे में सोचने के पहले कम से कम 20 साल पूरे होने तक रुक जाए। वैसे भी यह उम्र खेलने कूदने की होती हैं और एक बार बच्चा आ गया तो हमारे अंदर की बचपन एकदम खत्म हो जाती है।
इसलिए जब तक अपने 20 साल पूरे नहीं किए है तब तक जी भर के खेलकूद और मस्ती कर लेना चाहिए। फिर जिंदगी भर तो बच्चे की जिम्मेदारी संभालनी ही है।
माँ बनने के सही उम्र:
● 20 से 25 साल के बीच
20 से 25 साल के बीच माता-पिता बनने के बारे में सोचा जा सकता है लेकिन यह भी सच है कि बच्चे के बारे में तभी सोचना चाहिए जब उनकी जिम्मेदारी उठाने के काबिल हम बन चुके हो।
क्योंकि बच्चे को जन्म देकर उसकी जिंदगी खराब करने में कोई समझदारी नहीं है। और 20 से 25 साल की उम्र ही कैरियर बनाने की और जीवन में कुछ बनने की होती है।
इसीलिए 20 से 25 साल के बीच का समय इन चीजों पर ध्यान लगाने से ज्यादा अपने करियर और कुछ बनने पर ध्यान दें । और वह सब काम पूरा हो जाये तो शादी और बच्चे के बारे में जरूर सोचें।
● 25 से 30 साल के बीच
25 से 30 साल के बीच सबसे सही उम्र होती है बच्चे की योजना बनाने की। इस उम्र में हम कुछ बन चुके होते हैं और एक बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लायक हम होते हैं।
इसीलिए हर दिशा से 25 से 30 साल की उम्र के बीच माता-पिता बनने के बारे में सोचना सबसे सही है। लड़का हो या लड़की किसीको भी ईसी उम्र में बेबी के बारे में सोचना चाहिए।
खास करके 27 से 30 साल सबसे सही उम्र होती है प्रेगनेंसी के बारे में सोचने की। आप भी इसी उम्र के आस-पास माता-पिता बनने की योजना बना ले और बच्चे की किलकारी सुनने के लिए तैयार हो जाये।
● 30 से 35 साल के बीच
आप लोगों ने सुना ही होगा की 30 साल तक हमारी उम्र लगभग आधी हो चुकी होती है और आजकल तो लोग 55 से 60 साल में ही दुनिया को अलविदा कह देते है।
इस तरीके से हम 30 साल की उम्र तक लगभग अपनी जिंदगी की आधी उम्र पार कर चुके होते हैं और आजकल के खानपान और लाइफस्टाइल को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि 30 साल की उम्र तक हमारी शारीरिक क्षमता भी काफी कम हो चुकी होती है।
हमारी हड्डियां कमजोर होनी शुरू हो जाती है और हमारा फर्टिलिटी भी इस समय से घटते लगता है, खासकर 32 की उम्र से। लेकिन फिर भी हम समझते हैं कि आजकल जिंदगी में कुछ बनना कुछ हासिल करना कितना जरूरी होता है और यह करते-करते लगभग हमारा 30 साल तो चला ही जाता है।
इसीलिए अगर 30 साल पर भी आप अपनी गर्भावस्था की योजना बना रहे हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन अगर आप की उम्र 30 हो गई है तो कोशिश करें कि जल्द से जल्द बच्चे को जन्म दे दे। क्योंकि इसके बाद से उम्र जितनी ज्यादा होगी उतनी ही परेशानी आएगी।
वैसे हम यह नहीं कह सकते कि 30 साल पर माँ बनने पर माता के सेहत पर कोई बुरा असर पड़ेगा क्योंकि 30 से 35 साल भी नॉर्मल ही काउंट किया जा सकता है।
लेकिन सब की शारीरिक दशा अलग-अलग होती है इस सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम यही कहेंगे कि इसके बाद अगर आप योजना बना रही है तो जल्द से जल्द प्रयास करें और ज्यादा समय ना गवाएं और 35 साल होने का इंतजार कभी ना करें। क्योंकि 32 साल के बाद से ही प्रजनन क्षमता घटनी शुरू हो जाती है।
● 35 से 40 साल के बीच
35 से 40 साल के बीच हम यह कह सकते हैं कि लगभग देर हो जाती है इसके लिए। लेकिन हर किसीकी शारीरिक दशा अलग-अलग होती है और किसी को हो सकता है कि इस उम्र में भी कोई परेशानी ना आए मां बनने में। लेकिन सिर्फ माता-पिता बनना जरूरी नहीं होता बच्चे की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती है और 35 से 40 साल के बीच हम लगभग अपनी जवान उम्र खो चुके होते हैं।
ऐसे में बच्चे को अच्छी तरह से समझना और उनकी परवरिश करना थोड़ा सा उलझन दायक हो सकता है और कुछ लोगों की शारीरिक दशा थोड़ी प्रतिकूल होती है और कुछ लोगों को इस उम्र में मां बनने में परेशानी आती है ऐसे में बच्चे की सेहत पर भी बुरा असर पड़ना कोई नई बात नहीं है।
इसीलिए 35 साल के पहले ही बच्चे को जन्म दे देना सही रहता है। एक और परेशानी यह भी है कि अगर आप 35 से 40 साल की उम्र में मां बनती है तो बच्चे के जवान होते होते आपकी उम्र खत्म हो जाती है। ऐसे में बच्चों को माता-पिता का साथ ज्यादा दिन नहीं मिल पाता। इसीलिए इस उम्र से पहले ही योजना बना ले।
● 40 से 45 साल के बीच
40 साल से 45 साल के बीच माता-पिता बनना कोई समझदारी का फैसला नहीं है। क्योंकि इस उम्र में योजना बनाने से माता के साथ बच्चे की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। जो लड़के स्मोकिंग और शराब इत्यादि का सेवन करते हैं उनकी स्पर्म क्वालिटी में भी ढलती उमर के साथ गिरावट आती है।
इसी तरह उम्र बढ़ने के साथ साथ लड़कियों के एग की संख्या भी कम होती जाती है साथ ही गुणवत्ता भी घटती है। ऐसे में बच्चा रोग ग्रस्त हो सकता है या कोई और दिक्कत हो सकती है। इसीलिए माता के साथ बच्चे की सेहत के लिए किसी भी दृष्टि से यह उम्र सही नहीं है माता-पिता बनने के लिए।
● 45 से 50 साल के बीच
हालांकि दुनिया में कुछ अजूबे ऐसे भी हैं जो 45 से 50 साल के बीच भी माता-पिता बनते हैं और एक हेल्थी जीवन व्यतीत करते हैं। लेकिन चिकित्सा की दृष्टि से यह उम्र सही उम्र नहीं मानी जाती माता पिता बनने के लिए।
लेकिन अगर कोई मेडिकल प्रॉब्लम हो और इस उम्र में कंसीव हुआ हो, तो उनके लिए हम कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन जो लोग नॉर्मल है, उनको समय रहते ही माँ बन जाना चाहिए और 45 से 50 साल की उम्र में माता-पिता बनने के बारे में किसी भी शर्त में नहीं सोचना चाहिए। इस उम्र में माता पिता बनने के बारे में सोचना किसी भी सूरत में खतरे से खाली नहीं है।
रिलेटेड पोस्ट:
कैसे पता करें कि आप प्रेग्नेंट है या नहीं
प्रेगनेंसी में क्या खाना और क्या नहीं चाहिए
निष्कर्ष:
आशा करते हैं अब आपके मन में कोई सवाल है डाउट नहीं बचा होगा कि कब आप को गर्भ धारण करता है और बच्चे को जन्म देना है। देखने में तो यह आर्टिकल बहुत ही सिंपल लगता है लेकिन इसमें जो जानकारी दी गई है वह किसी की जिंदगी बचा सकती है।
बहुत ही रिसर्च करने के बाद हमने इस आर्टिकल को तैयार किया गया है, जो आप सभी के लिए बहुत ही उपयोगी होगा।। अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसको लाइक जरूर करें और अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें, जिनके अभी तक बच्चे नहीं है और जो मां बाप बनने की योजना बना रहे हैं।
आप इस आर्टिकल को उन लोगों के साथ भी शेयर कर सकते हैं जो गर्भ धारण नहीं करना चाहते ताकि उनकी आंखें खुल सके। आज के लिए बस इतना ही अगर आपको कोई सवाल हो या कोई सुझाव देना चाहते हो तो हमे जरूर जरूर कमेंट करें। धन्यवाद।