भोलेनाथ जी को प्रसन्न व खुश करने के 8 आसान उपाय

हर कोई चाहता है कि वह भगवान को खुश करें और उन्हें प्रसन्न कर सकें, क्योंकि इससे भगवान शिव की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है अगर उनकी कृपा आप पर ना हो तो आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं जो कुछ भी हमारे जीवन में होता है वह इन्हीं की कृपा से हो रहा है हम जिन ऊंचाइयों को छू रहे हैं उनमें इन्हीं का हाथ है।

इसीलिए लोग भगवान शिव को खुश करने में लगे रहते हैं वह तरह तरह से इन्हें खुश करते हैं पर फिर भी कुछ लोगों के मन में यह विचार आता है कि वह उन्हें किस तरह खुश कर सकते हैं क्योंकि वह हर तरीका तो अपना चुके होते हैं और भगवान उनसे प्रसन्न ही नहीं हो रहे होते है क्योंकि इसके बहुत सारे कारण होते हैं।

कि जब वह आपसे प्रसन्न नहीं होते, आप कुछ ना कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिनकी वजह से यह आप पर क्रोधित हो जाते हैं और वैसे भी आज के समय में कोई भी इतना ध्यान इन चीजों पर नहीं देता है सभी अपने काम में इतने ज्यादा व्यस्त है कि कोई भी छोटी छोटी गलतियों पर ध्यान नहीं देना चाहता है।

जो आपकी खुशियों के रास्ते में आती है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप भगवान शिव को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं जिनकी मदद से आप उन्हें कुछ ही दिनों में खुश कर पाएंगे जिससे उनकी कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी और यह हमेशा आपसे खुश रहेगें।

भोलेनाथ को प्रसन्न करते समय कुछ सावधानियां

bhagwan shiv ko prasan karne ke liye savdhani

अगर आप भगवान को खुश करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए क्योंकि कभी कबार आपसे कुछ गलतियां हो जाती है जिनकी वजह से यह आप पर क्रोधित हो जाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कौन सी सावधानियां करके इन्हें खुश कर सकते हैं।

1. आपको कभी भी बिना नहाये धोये अपने दिन की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।

2. आपको कभी भी अपने माता पिता का अपमान नहीं करना चाहिए, ना ही स्त्रियों का अपमान करना चाहिए।

3. अगर आप भगवान को खुश रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कभी भी अपने घर में गंदगी नहीं रखनी चाहिए।

4. आपको अपने घर में कभी भी कबाड़ा इकट्ठा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश कराता है जिस वजह से भगवान आपसे रुष्ट रहते हैं।

5. आपको अपने घर के मंदिर को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए।

6. यदि आपके घर पर जूते चप्पल यूं ही पड़े रहते है और झाड़ू का अपमान होता है तो आपसे भगवान रुष्ट हो जाते हैं।

7. आपको खाने के बर्तन में झूठन नहीं छोड़ना चाहिए।

8. आपको कभी भी किसी जीव जंतु पर अत्याचार नहीं करना चाहिए, क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो आप पर भगवान की कृपा नहीं रहती है।

9. घर पर ज्यादा क्लेश नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे घर की शांति भंग होती है और भगवान आपसे प्रसन्न नहीं होते हैं।

10. आपको कभी भी दूसरों का अपमान नहीं करना चाहिए, ना ही किसी से ईर्ष्या करनी चाहिए।

11. अगर आप चाहते हैं कि भगवान आपसे खुश रहे, तो आपको कभी भी कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे यह आप पर क्रोधित हो जायें।

भोलेनाथ जी को प्रसन्न करने का 8 आसान तरीका

bhagwan shiv ko prasan kaise kare

यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ तरीके अपनाने चाहिए जिनकी मदद से आप इन्हें खुश कर पाएंगे तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप कौन से उपाय करके भगवान को खुश कर सकते हैं।

1. रोजाना पूजा करें

अगर आप चाहते हैं कि भगवान की कृपा आप पर बनी रहे तो इसके लिए आपको सबसे पहले सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए और नहा धोकर भगवान की पूजा करनी चाहिए पर आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मंदिर और घर साफ हो, क्योंकि जब तक यह चीजें साफ नहीं होती है तब तक आपके घर में भगवान प्रवेश नहीं करते हैं।

इसीलिए आपको अच्छी तरीके से साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए और फिर पूजा करनी चाहिए, आपको नियमित रूप से अपने इष्ट देव को पूजना चाहिए और फिर घर में आरती घुमाना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे भगवान की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है और वह आप पर बहुत प्रसन्न होते हैं।

2. गरीबों की मदद करें

यदि आप भगवान को खुश करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गरीबों की मदद करनी चाहिए क्योंकि भगवान कभी भी सिर्फ आपकी पूजा से खुश नहीं होते हैं हां यह बात है कि हमें उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए पर अगर आप पूजा करते हैं और गरीबों की मदद नहीं करते हैं।

तो इससे भगवान कभी भी खुश नहीं होते क्योंकि भगवान कहते हैं कि आपको हमेशा उस व्यक्ति की मदद करनी चाहिए जो दीनदुखी हो ऐसा करने से आप मेरे प्रिय बन जाते हैं क्योंकि जब हम किसी की मदद करते हैं तो उसका पुण्य हमारे भाग्य को जागृत करता है इसीलिए हमें हमेशा ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए जो दुखियारी हो।

और हमें कभी भी किसी का बुरा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि इससे हमारी बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और इससे हम पर भगवान रुष्ट हो जाते हैं इसी वजह से हमें मंदिरों, अनाथालों और ऐसी जगह पर दान करना चाहिए जिससे हम गरीबों की मदद आसानी से कर सकें और हमें भगवान की कृपा प्राप्त हो सकें।

3. जानवरों को प्यार दें

आपको हमेशा पशु पक्षी से प्यार करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से भगवान आप पर बहुत प्रसन्न रहते हैं भगवान यही चाहते हैं कि आप हमेशा सभी से प्रेम करें आपको कभी भी जानवरों पर अत्याचार नहीं करना चाहिए बल्कि उन्हें रोटी डालनी चाहिए ऐसा करने से यह आपको आशीर्वाद देते हैं भले ही जीव बोल नहीं पाते हैं।

पर जब आप इनकी सेवा करते हैं तो यह मन ही मन बहुत खुश होते हैं और यह आपके प्रति समर्पित हो जाते हैं जिस वजह से भगवान भी आप पर खुश रहते हैं आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे लोग है जो पशु पक्षियों की देखभाल करते हैं और उन्हें सहारा देते हैं हमें हमेशा ऐसे लोगों का सहारा बनना चाहिए जो बेघर हो क्योंकि इससे हम पर हमेशा ईश्वर प्रसन्न होते हैं।

4. बड़ो और स्त्रियों का सम्मान करें

अगर आप चाहते हैं कि आपसे भगवान शिव जी खुश रहे तो इसके लिए आपको हमेशा बड़े बूढ़ों की सेवा करनी चाहिए और हमेशा स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि आज के समय में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो स्त्रियों पर अत्याचार करते हैं इस वजह से उन्हें भगवान की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।

और वह लोग इन्हें खुश करने के लिए बहुत सारे तरीके अपनाते हैं पर इससे घर की लक्ष्मी चली जाती है इसीलिए आपको स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए और कन्याओं को पूजना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आप पर भगवान और लक्ष्मी मां की कृपा हमेशा बनी रहती है और बड़े बूढ़ों के आशीर्वाद से आप हमेशा फले फूले रहते हैं।

5. प्रेम की भावना रखें

यदि आप ईश्वर को प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमेशा प्रेम की भावना अपने मन में बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि प्रेम ही है जिससे आप किसी को भी अपने वश में कर सकते है अगर आप चाहते है कि भगवान आपसे खुश हो जाये तो आपको सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

और सभी से प्रेम से रहना चाहिए ऐसा करने से आपसे भगवान खुश हो जाते हैं आपने देखा भी होगा कि मीरा ने अपने प्रेम से ही श्रीकृष्ण को जीता था और पार्वती ने अपने प्रेम से ही शंकर भगवान को पाया था इसी तरह हमें प्रेम से रहना चाहिए जिससे हम भी भगवान को पा सकेंगे और वह हम पर हमेशा अपनी कृपा बनायें रखेगें।

6. दान पुण्य करें

कहते हैं दान पुण्य सबसे बड़ा कर्म होता है अगर आप किसी को दान देते हैं तो यह आपको बहुत ही शुभ फल देता है इसीलिए आपको हमेशा दान पुण्य करते रहना चाहिए जिससे आपसे भगवान प्रसन्न रहते है।

क्योंकि हमारे वेदों शास्त्रों में भी बताया गया है कि दान करना अच्छा होता है यह हमारे सारे पापों को हटा देता है और हमें सद्बुद्धि देता है जिससे हमारे ऊपर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है।

7. मंदिर जाना चाहिए

अगर आप शिव भगवान को खुश करना चाहते हैं तो आपको रोजाना मंदिर जाना चाहिए और वहां पर बैठकर भगवान से कुछ देर बातें करनी चाहिए और उनकी पूजा करनी चाहिए क्योंकि इससे आपका मन हल्का हो जाता है और आप भगवान के संपर्क में बने रहते हैं आपको नियमित रूप से मंदिर जाकर भजन कीर्तन करना चाहिए जिससे आप पर हमेशा इनकी कृपा बनी रहती है।

8. भजन कीर्तन और ध्यान लगायें

आज की दुनिया में सभी लोग चाहते हैं कि उनसे भगवान शिव जी खुश रहे जिस वजह से वह सब कुछ करते हैं अगर आप भी चाहते हैं कि आपसे भगवान खुश रहे तो इसके लिए आपको भजन कीर्तन करना चाहिए और कुछ देर उनका ध्यान लगाना चाहिए इससे आपको एक नई ऊर्जा मिलती है साथ ही आप भगवान के संपर्क में आ जाते हैं।

ऐसा करने से आपकी बुद्धि तेज बनती है और साथ ही आप हमेशा सही रास्ते पर चलते हैं जिससे आप भगवान के प्रिय हो जाते हैं आपको कम से कम एक घंटा भगवान का भजन जरूर करना चाहिए साथ ही 10 मिनट तक ध्यान लगाना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आपसे भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं।

निष्कर्ष:

हम आशा करते है की इस लेख को पूरा पढने के बाद आपको भगवान शिव को खुश करने का तरीका पता चल गया होगा.

यदि आपको हमारी लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मन पसंद भगवान जैसे की विष्णु और शिव जी को प्रसन्न कर पाए.

इसके अलावा अगर आपके पास और कोई उपाय व तरीके है तो उनको आप कमेंट में हमारे साथ अवश्य शेयर करें.