हेलो दोस्तों! क्या आप भी कंफ्यूज है कि आप प्रेग्नेंट है या नहीं? या फिर आप घर के किसी और फैमिली मेंबर को लेकर कन्फ्यूज है? कभी-कभी सिचुएशन ऐसी आ जाती है कि हमें आर या पार कुछ समझ नहीं आता।
हमें यह तक समझ नहीं आता कि हम जो सोच रहे हैं वह सही है या नहीं। ऐसे में प्रेगनेंसी टेस्ट एकमात्र विकल्प है लेकिन प्रेगनेंसी टेस्ट कराने के लिए भी कुछ दिन वेट करना पड़ता है लेकिन हम जो आपको टिप्स दे रहे हैं उनकी मदद से हम लोग पीरियड मिस होने के तुरंत बाद ही जान पाएंगे कि गर्भ ठहरा है या नहीं। तो बिना समय गवाएं, इस पोस्ट को शुरू करते हैं और आप लोगों से अनुरोध करते हैं कि इस पोस्ट को पूरा पढ़े।
गर्भावस्था के शुरुआती लक्षण और संकेत:
गर्भावस्था के सबसे आम शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं —
1. मिस्ड पीरियड
यदि आपके एक मासिक धर्म की शुरुआत के बिना एक सप्ताह या उससे अधिक समय बीत चुका है, तो आप गर्भवती हो सकती हैं। हालांकि, यह लक्षण भ्रामक भी हो सकता है यदि आपके पास अनियमित मासिक धर्म चक्र है।
2. फुले या सूजे हुए स्तन
गर्भावस्था के आरंभिक हार्मोनल परिवर्तन आपके स्तनों को संवेदनशील और गले में खराश पैदा कर सकते हैं। कुछ हफ्तों के बाद असुविधा कम हो जाएगी क्योंकि आपका शरीर हार्मोनल परिवर्तनों को समायोजित कर लेता है।
3. खट्टा खाने को जी चाहना
गर्भावस्था के दौरान बहुत सी महिलाओं और औरतों को खट्टा खाने को बहुत जी करता है। ऐसे में वे किसी बच्चे से मंगा कर घर के बड़ो से छुुुपाकर खट्टटा खाती है।
ज्यादा खट्टा खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता और एक गर्भवती स्त्री के लिए तो बिल्कुल नहीं। इसीलिए बड़े बुजुर्ग गर्भवती स्त्री को खट्टा ज्यादा न खाने की सलाह देते हैं।
तो अगर आपको भी पहले से खट्टा खाने में कोई खास रुचि नहीं थी और अभी अचानक से आपको खट्टा खाने को मन करने लगा है साथ ही आपने अपने पीरियड को भी मिस कर दिया है तो यह प्रेग्नेंसी के संकेत हो सकते हैं।
4. बालों का अत्यधिक झरना
गर्भावस्था के समय शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके चलते बालों के झड़ने वाली समस्या बढ़ जाती है। अगर आपके बाल पहले से नहीं झड़ रहे थे और अब अचानक बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं तो यह गर्भावस्था के लक्षण हो सकते हैं।
इसके अलावा अगर गर्भावस्था के दौरान आपको बाल झड़ने शुरू हो गए हैं तो यह लगभग डिलीवरी तक या डिलीवरी के बाद भी कुछ दिन बाद तक भी जारी रहेंगे।
शरीर में जब तक हार्मोन्स पहले की तरह बैलेंस नहीं हो जाते, तब तक बालों का झड़ना लगा रहेगा। डिलीवरी के बाद बालों का झड़ना और बढ़ जाता है लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ बैलेंस हो जाता है और बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
5. पैरों में सूजन
गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं के पैरों में सूजन आ जाना आम है। हालांकि यह सुजन ज्यादा दिनों तक नहीं रहता, कुछ ही दिनों में पहले की तरह सब नॉर्मल हो जाता हैं। लेकिन यह गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों में से एक है। हालांकि कुछ महिलाओं को बिल्कुल भी पैरों में सूजन नहीं होता है।
6. उल्टी के साथ या बिना मतली
मॉर्निंग सिकनेस, जो दिन या रात के किसी भी समय हो सकती है, अक्सर आपके गर्भवती होने के एक महीने बाद शुरू होता है। हालांकि, कुछ महिलाओं को पहले मतली महसूस होती है और कुछ को कभी इसका अनुभव नहीं होता है।
आपको बता दे कि गर्भावस्था के दौरान मतली का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभवत गर्भावस्था के दौरान होनेवाले हार्मोनल बदलाव इसका कारण है।
7. पेशाब के लिए ज्यादा जाना
आप गर्भावस्था के दौरान सामान्य से अधिक बार पेशाब करने जा सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे आपके गुर्दे अतिरिक्त तरल पदार्थ को संसाधित करते हैं जो बार बार मूत्रत्याग के जाने के लिए जिम्मेदार है।
8. थकान
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में थकान भी अधिक होती है। प्रारंभिक गर्भावस्था के दौरान, हार्मोन प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है – जिससे आपको नींद अधिक आ सकती है, थकान अधिक हो सकता है।
गर्भावस्था के अन्य लक्षण और संकेत:
गर्भावस्था के अन्य कुछ संकेत और लक्षण जो आपको पहली तिमाही के दौरान अनुभव हो सकते हैं—
1. मनोदशा
प्रारंभिक गर्भावस्था में आपके शरीर में हार्मोन की उथल पुथल आपको असामान्य रूप से भावनात्मक कर सकती है, रोने तक को मजबूर कर सकती है। मूड स्विंग भी इस दौरान आम हैं।
2. फूला हुआ शरीर
प्रारंभिक गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल परिवर्तन से आप फूला हुआ महसूस कर सकते हैं, जैसा आप मासिक धर्म की शुरुआत में महसूस कर सकते हैं।
आपके पेट का निचला हिस्सा थोड़ा सा फूल सकता है लेकिन यह प्रेगनेंसी के कारण फूलने वाला पेट नहीं बल्कि यह हार्मोनल परिवर्तन के कारण होता है और कुछ दिनों में सब कुछ नॉर्मल हो जाता है और फुलना भी कम हो जाता है।
3. लाइट स्पॉटिंग
कभी-कभी हल्की स्पॉटिंग की थोड़ी मात्रा गर्भावस्था के पहले लक्षणों में से एक है। यह आरोपण रक्तस्राव के रूप में जाना जाता है, यह तब होता है जब निषेचित अंडा गर्भाशय के अस्तर से जुड़ जाता है, गर्भाधान के लगभग 10 से 14 दिन बाद। हालांकि, सभी महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होता है।
4. ऐंठन
कुछ महिलाओं को गर्भावस्था में उनके गर्भाशय में हल्के ऐंठन का अनुभव होता है। अक्सर लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान ऐंठन का अनुभव होता है।
लेकिन कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ऐठन का अनुभव हो सकता है जिससे कुछ महिलाओं को लगता है कि उनका मासिक धर्म शुरू होने वाला है लेकिन अगर पीरियड नहीं शुरू हुआ और ऐंठन जारी है तो यह गर्भावस्था के लक्षण हो सकते हैं।
5. कब्ज़
हार्मोनल परिवर्तन के कारण आपका पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे आपको कब्ज हो सकता है। ऐसा पीरियड के समय भी होता है जब औरतों को कब्ज हो जाता हैं और ज्यादातर महिलाओं को गर्भावस्था के समय भी ऐसे लक्षण दिखाई देते है।
कुछ भी खाना हजम नहीं होता और हमेशा पेट भारी-भारी सा रहता है। हालांकि कुछ दिनों में यह नॉर्मल हो जाता है लेकिन अगर कब्ज की शिकायत ज्यादा दिन तक रहता डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
6. स्वाद में परिवर्तन
आप अगर गर्भवती हैं, तो आप कुछ गंधों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकती हैं और आपकी स्वाद भी बदल सकती है। लगभग हर महिला को गर्भावस्था के दौरान यह लक्षण देखने को मिलता है जब स्वाद बदल जाती है और कभी किसी जमाने में जो डिश फेवरेट हुआ करती थी वह चित से उतर जाता है।
7. नाक बंद
हार्मोन का स्तर और रक्त उत्पादन बढ़ने से आपकी नाक की श्लेष्मा झिल्ली सूज सकती है, सूख सकती है और आसानी से बह सकती है। इससे आपको भरी हुई या बहती नाक का एहसास हो सकता है।
8. सिर दर्द
अक्सर कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान सिर दर्द का सामना करना पड़ता है हालांकि हर महिला को गर्भावस्था के दौरान सिर दर्द होना जरूरी नहीं है।
लेकिन कुछ महिलाओं को जिनका शरीर कमजोर है और शरीर में रक्त का परिमाण कम रहता है उनको प्रेगनेंसी के दौरान सिर दर्द, माइग्रेन हो सकता है।
अगर आपने अपना मासिक चक्र मिस किया है और साथ ही आपको सिर दर्द एक माइग्रेन रोजाना हो रहा है तो यह गर्भावस्था के लक्षण हो सकता है। लेकिन इसके लिए यह सुनिश्चित होना जरूरी है कि आपको पहले से सिर दर्द या माइग्रेन की दिक्कत नहीं थी।
हमारा विचार:
आशा करते हैं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप लोगों को गुड न्यूज़ कंफर्म करने में ज्यादा समय नहीं लगाना पड़ेगा। उम्मीद करते हैं आप सभी ने, इस आर्टिकल को पूरा पूरा पढ़ा होगा और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर किया होगा। साथ ही हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारे साथ बने रहे ताकि आगे भी हम इसी तरह के आर्टिकल आप सब लोगों के लिए ला सके।