जल्दी नाखून कैसे बढ़ाएं घरेलू उपाय | नाखून को लंबा कैसे करें
दुनिया में ज्यादातर महिलाए बड़े नाखूनो की शौकीन होती है यह फैशन का वह पार्ट है जो आजकल लोगो में काफी कॉमन हो चुका है।
हाथो के लंबे नाखूनो पर रंग बरंगी नेल पॉलिश लगाना ज्यादातर महिलाओ को पसंद होता है। लेकिन कुछ महिलाए चाहकर भी नाखूनो को लंबा नहीं कर पाती है क्योंकि उनके नाखून बड़ते ही नहीं और अगर बड़ भी जाए तो वह टूट जाते है।
ऐसे में जब महिलाए दूसरी महिलाओ के हाथो को देखती है जिनके नाखून बड़े और खूबसूरत होते हैं तो उनके मन में कहीं ना कहीं ऐसा महसूस होता है कि काश मेरे भी नाखून इतने बरे और सुंदर होते।
नाखून न बड़ना या बढ़ते ही टूट जाना कोई परमानेंट समस्या नहीं है जिसे ठीक न किया जा सके। ऐसा केवल शरीर में पोषक तत्वो की कमी के कारण होता है।
क्योंकि नाखून बढ़ने का तो बड़ ही जाते हैं लेकिन समस्या तब हो जाती है जब वह नाखून थोड़े से बढ़ते ही टूट जाते हैं।
इसीलिए आपको अपने नाखूनो को स्वस्थ, मजबूत और लंबे करने के लिए अपने खान-पान में खास ध्यान देना चाहिए।
आज हम आपको nails बढ़ाने के कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिन्हें करके आप भी दूसरे महिलाओ की तरह नाखून बढ़ा सकते हैं। लेकिन नाखून कैसे बढ़ाए जानने से पहले चलिए जानते हैं नाखूनो के न बढ़ने और उनके टूटने के कारणो के बारे में।
नाखून न बढ़ने के कारण
- नाखूनो के ग्रोथ के लिए हमारे शरीर में कैल्शियम की आवश्यकता होती है और जब हमारे शरीर में जरूरत के अनुसार कैल्शियम की पूर्ति नहीं हो पाती तो नाखून कमजोर हो जाते हैं।
- जब हम किसी बात को लेकर परेशान रहते हैं यानी कि तनाव की स्थिति से घिर जाते हैं तो हमारा दिमाग सही से काम नहीं करता और हमारे शरीर के अंग भी धीरे-धीरे कमजोर होते चले जाते हैं जिसमें हमारे नाखून भी शामिल है।
- स्वस्थ्य शरीर के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। जब हमारे शरीर में कभी भी किसी कारणवश पानी की कमी हो जाती है तो इसका प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है हमारा शरीर हाइड्रेटेड नहीं रह पाता और इसका प्रभाव नाखून और शरीर के कई अंगो पर भी पड़ता है।
- खानपान में कमी होने पर भी नाखूनो का ग्रोथ रुक जाता है। जिस प्रकार हमारे शरीर को भरपूर पोषण ना मिलने के कारण शरीर का ग्रोथ रुक जाता है। उसी प्रकार हमारे नाखून भी बढ़ना बंद कर देते हैं और अंदर से कमजोर होने लगते हैं।
- अपने नाखूनो को बिना वजह चबाते रहना या फिर उन्हें छेड़छाड़ करने के कारण भी नाखूनो का ग्रोथ रुक जाता है। कुछ लोगो की यह परमानेंट आदत होती है वह नाखूनो को मुंह में डालते हैं या फिर उसे छीलते रहते हैं ऐसे में उन्हें यह जान लेना चाहिए कि नाखूनो के न बढ़ने का यह सबसे बड़ा कारण है।
- नाखून न बढ़ने की समस्या इसीलिए होती है क्योंकि हमारे शरीर को मजबूती देने के लिए हमारे शरीर में आवश्यक अनुसार पोषक तत्व मौजूद नहीं होते। ऐसे में आपको प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन B और C युक्त चीजो का सेवन जैसे कि दूध, दही, हरी सब्जियां, सलाद आदि का सेवन सबसे जरूरी होता है।
नाखून बढ़ाने के घरेलू उपाय
1.संतरे का उपयोग
नाखूनो को बढ़ाने के लिए विटामिन C जरुरी होता है इसके लिए आप ताजा संतरे के रस में 10 मिनट तक अपने नाखूनो को डुबोकर रखें और बाद में अपने नाखूनो को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
2. नींबू और जैतून का तेल का उपयोग
एक चम्मच नींबू के रस में तीन से चार चम्मच जैतून का तेल मिलाए और उसे गर्म करें, इस गुनगुने मिश्रण में 10 मिनट तक अपने नाखूनो को डुबोकर रखें ऐसा करने से नाखूनो में तेजी से ग्रोथ आता है।
3. बादाम तेल का उपयोग
बादाम का तेल नाखूनो को बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना अपने नाखूनो को बादम के तेल से अच्छे से मसाज करें ऐसा करने से नाखूनो के आसपास का ब्लड सरकुलेशन बढता है।
4. सरसो तेल का उपयोग
सरसो के तेल के उपयोग से भी नाखूनो की मालिश काफी असरदार होती है। हफ्ते में एक दिन 20 से 25 मिनट तक अपने नाखूनो पर सरसो के तेल से खूब मसाज करें।
ऐसा करने से नाखून मजबूत होते हैं और उनके आस पास ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है।
5. टमाटर का उपयोग
एक टमाटर को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसमें दो तिन चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर उस मिश्रण में अपने नाखूनो को 15 मिनट तक डुबोकर रखें।
6. नारियल तेल का उपयोग
दो से तीन चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच शहद मिलाकर इस मिश्रण को हल्का गर्म करें और इस मिश्रण में अपने नाखूनो को 15 से 20 मिनट तक डुबोकर रखें।
7. ऑलिव ऑयल का उपयोग
नारियल तेल के अलावा ऑलिव ऑयल भी नाखूनो को बढ़ाने में मदद करता है ऑलिव ऑयल से नाखूनो की मालिश करने से वे जल्दी ही बढ़ते हैं। ऑलिव ऑयल विटामिन E से भरपूर होता है जो नाखुनो को पोषण देता हैै और उन्हें बढ़ने में मदद करता है।
8. ग्लिसरीन का उपयोग
अगर आपके नाखून ज्यादा कमजोर हैं तो आप एक कटोरी गुनगुने पानी में 5 से 6 बूंदे ग्लिसरीन या फिर सेंधा नमक मिलाकर उस मिश्रन में अपने नाखूनो को 5 से 6 मिनट के लिए डुबोकर रखें।
9. जैतून का तेल का उपयोग
रोजाना रात को सोने से पहले अपने नाखुनो पर गर्म जैतून का तेल लगाएं और हल्के हाथो से पांच से दस मिनट के लिए मसाज करें, ऐसे में आपके नाखून तेजी से बढ़ेंगे।
10. नींबू का उपयोग
एक नींबू लें और उसे छोटे टुकड़ो में काटकर उस नींबू के टुकड़े से अपने नाखूनो की मालिश करें और ऐसा करने के बाद अपने नाखूनो को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
11. कच्चा दूध और अंडा
दो से तीन चम्मच कच्चे दूध में अंडे का सफेद भाग मिलाएं और 5 मिनट के लिए इसमें अपने नाखूनो को डुबोकर रखें ऐसा करने से भी नाखूनो का ग्रोथ बढ़ती है।
12. लहसुन का उपयोग
एक लहसुन लें और उसके छिलके निकालकर बारीकी से उसे पीस दें और उस पीसे हुए मिश्रण को अपने नाखूनो पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे और फिर ठंडे पानी से अपने नाखूनो को धो लें।
13. वैसलीन का उपयोग
नाखूनो के अच्छे ग्रोथ के लिए आप सोने से पहले अपने नाखूनो के आसपास वाले भाग में अच्छी तरह से वैसलीन लगाकर लगभग 5 मिनट तक अपने नाखूनो को अच्छे से मालिश करें।
14. गर्म पानी और जिलेटिन का उपयोग
जिनके नाखून पतले होते हैं उन्हें रोजाना गर्म पानी में जिलेटिन डालकर अपने हाथो को धोना चाहिए, ऐसा करने से नाखून मजबूत होते हैं।
नाखून बढ़ाने के लिए इन बातो का भी ध्यान रखें
1. नाखूनो को लंबे समय तक बढ़ाए रखने के लिए उन्हें हमेशा ही काटते समय नाखून के ऊपरी भाग को गोलाकार रुप में काटना चाहिए, ताकि वह बड़ते समय जल्दी टूटे नहीं।
2. अपने नाखूनो को ब्रश और साबुन की मदद से अच्छी तरह साफ करके रखे साथ ही नाखूनो के चारो तरफ के त्वचा को धीरे धीरे पीछे सरकाते रहे, इससे नाखून बड़े दिखते हैं।
3. टूथपेस्ट के प्रयोग से अपने नाखूनो के पीलेपन को दूर करने का प्रयास करें। इसके लिए आप कुछ देर के लिए टूथपेस्ट को अपने नाखूनो पर लगाकर रख दें, ऐसा करने से नाखूनो का पीलापन कम हो जाता है।
4. अपने नाखूनो को मजबूत करने के लिए दूध और अंडे का सेवन जरूर करें दूध और अंडे के सेवन से नाखूनो की मजबूती बड़ती है और उनका ग्रोथ होता है।
5. नेल पॉलिश को हटाते समय ब्लेड या उन्हें उंगलियो से खरोचे नहीं ऐसा करने से नाखूनो पर बुरा प्रभाव पड़ता है और वह अंदर से कमजोर हो जाते हैं। नेल पॉलिश हटाने के लिए हमेशा नेल रिमूवर का ही प्रयोग करें।
6. नाखूनो के बेहतर देखभाल के लिए उन्हें उपकरण की तरह उपयोग ना करें। कुछ लोग नाखूनो के उपयोग से डिब्बे खोलने, कुछ निकालने, बंद करने जैसे कई काम करते हैं लेकिन नाखूनो के देखभाल के लिए आपको यह सब बंद करना होगा।
इनको भी जरुर पढ़ें:
आपकी और दोस्तों:
तो दोस्तों ये था नाखून कैसे बढ़ाएं, हम उम्मीद करते है की इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आप सभी को पता चल गया होगा की nails को बढ़ाने के लिए क्या करें।
इसके अलावा अगर आपके मन में कोई भी डाउट है तब उसको आप हमसे कमेंट में जरूर पूछे और हम आपको जरूर हेल्प करेंगे।