लड़की Propose को रिजेक्ट क्यों करती है – (कारण और वजह जाने)

क्या आपने किसी लड़की को propose किया और उस लड़की ने आपके propose को रिजेक्ट कर दिया है तो आपको दुख तो बहुत हुआ होगा राईट? आपको समझ में ही नहीं आता की लड़की ने मेरा propose रिजेक्ट क्यों कर दिया और इसका कारण और वजह क्या हो सकती है.

आज इस पोस्ट में आपको बताउंगी की आखिर लड़की propose को रिजेक्ट क्यों करती है और इसके कारण और वजह भी बताने वाली हु. इसलिए आपको इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ना चाहिए यदि आपको पता लगाना है की किस वजह से उस लड़की ने आपके proposal को रिजेक्ट कर दिया.

दोस्तों पोस्ट उन लोगो के लिए भी बहुत ज्यादा हेल्पफुल साबित होगा जो की किसी लड़की से i love you बोलने की प्लानिंग कर रहे है ताकि आपको पता चल जाये की किन कारणों की वजह से लड़कियां propose को रिजेक्ट मार देती है.

चाहे आपने propose कर दिया है या फिर करने के बारे में सोच रहे हो सभी लोगो के लिए ये पोस्ट बहुत हेल्पफुल होगी इसलिए आप पोस्ट को पूरा पढ़े, तो चलो दोस्तों पोस्ट को स्टार्ट करते है.

लड़की Propose को रिजेक्ट क्यों करती है (कारण और वजह)

ladki propose ko reject kyu karti hai

१. जल्दबाजी करना

ये सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से लड़कियां लड़कों को रिजेक्ट कर देती है, लड़कों को थोडा सा भी सब्र नहीं होता है और वो चाहते है की वो लड़की जल्द से जल्द उनकी gf बन जाये.

लड़की को किसी भी लड़के से प्यार और लगाव होने में टाइम लगता है. प्यार एक या दो दिन में होने वाली चीज नहीं होती है इसमें कम से कम ३ से ४ महीने लग जाते है.

२. गलत फैमि

ये भी बहुत बड़ी वजह है जिसके कारण लड़की लड़के के proposal को मना कर देती है. अगर लड़की किसी लड़के से एक या दो बार अच्छे से बात कर लेती है तो लड़के को लगता है की वो लड़की मुझको लाइक करती है.

कभी कभी ऐसा होता है की लड़की केवल आपको अच्छा दोस्त मानती है और इसी वजह से वो आपसे बात करती है. उसके मन में प्यार की कोई फीलिंग नहीं होती है.

अगर लड़की किसी लड़के को स्माइल देती है तो लड़का सोचता है की ये लड़की मुझपर लाइन मार रही है. दोस्तों ये बहुत पुराणी सोच है.

अगर लड़की किसी लड़के को देखकर स्माइल करती है तो क्या हमको ये समझ लेना सही होगा की वो लड़की मुझको लाइक करती है. नहीं ये बिलकुल सही नहीं है आजकल तो हर कोई अपने जान पहचान के लोगो को देखकर स्माइल तो देते ही है.

एक और बहुत बड़ी प्रॉब्लम ये है की अगर लड़की किसी लड़के को बार बार देखती है फिर भी लड़के के दिमाग में ये बात आ जाती है की वो लड़की मुझे पसंद करती है. नहीं दोस्तों आपको थोडा अपनी सोच को ओपन करना होगा.

किसी के देखने का मतलब ये नहीं होगा की वो लड़की आपको लाइक करती है इसके अनेक कारण हो सकते है.

३. वो आपसे इम्प्रेस नहीं है

दोस्तों किसी भी लड़की को पटाने के लिए आपको उस लड़की को पूरी तरह से इम्प्रेस करना बहुत जरुरी होता है, अगर आपने उस लड़की को बिना इम्प्रेस करे ही propose कर दिया तो ९९% वो लड़की आपको मना ही करेगी और इसमें कोई भी डाउट नहीं है.

लड़की किसी लड़के को अपना बॉयफ्रेंड तभी बनाती है जब वो उसपर फिदा होती है या उसकी दीवानी होती है. लड़की किसी लड़के से तभी इम्प्रेस होती है जब वो लड़का उस लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होता है.

इसलिए कभी भी किसी भी लड़की से प्यार का इजहार करने से पहले आपको उस लड़की को पूरी तरह से इम्प्रेस करना बहुत जरुरी है वरना वो लड़की आपको ना ही बोलेगी.

४. घर वालो का प्रेशर

कई बार ऐसा होता है की लड़की लड़के को पसंद करती है, लेकिन उसके घर वालो ने साफ़ साफ़ love marriage के लिए मना किया होगा है.

उनके घरवालो ने उस लड़की से कहा होगा की तुमको ऐसे वैसे चक्कर में कभी भी नहीं पड़ना है और तुम्हार शादी वही होगी जहापर हम कहेंगे. इस प्रेशर की वजह से लड़की आपको लाइक करने के बावजूद भी आपको मना कर देती है.

५. आपने उसका भरोसा नहीं जीता

ये सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से बहुत लड़कियां लड़को के propose को रिजेक्ट कर देती है क्यूंकि उनको उस लड़के पर भरोसा और ट्रस्ट नहीं होता है. उसको लगता है की ये लड़का केवल टाइमपास करना चाहता है और मन भर जाने के बाद मुझसे शादी नहीं करेगा या फिर मुझको धोखा दे देगा.

लड़की का दिल जीतने के लिए आपको आपको सबसे पहले उस लड़की का बहरोसा और ट्रस्ट को पूरी तरह से जीतना होता है. जब तक लड़की आपके ऊपर आंख बंद करके भरोसा नहीं करती है तब तक वो आपको अपना दिल नहीं देगी और ना ही आपसे प्यार करेगी.

दोस्तों एक लड़के की लाइफ और लड़कियों की लाइफ में बहुत फर्क होता है, क्यूंकि उनको सबसे जायदा डर होता है की यदि किसी भी लड़के के साथ वो रिलेशनशिप बना लेते है तो उसकी फिर उसको उसी लड़के से शादी करना पड़ता है.

लड़कियां इस बात से बहुत डरती है की रिलेशनशिप बनाने के बाद यदि लड़का मुझे छोड़ देगा तो मेरा क्या होगा, इस डर की वजह से भी ज्यादातर लड़कियां ना बोल देती है.

६. उसका पहले से ही बॉयफ्रेंड होगा

ये भी बहुत बार देखा गया है की लड़का किसी लड़की के प्यार में पागल होता जाता है और बिना ये पता लगाये की लड़की का बॉयफ्रेंड है या नहीं उस लड़की से अपनी दिल की बात बोल देता है.

किसी भी लड़की को अपनी दिल की बात बोलने से पहले आपको इस बात का पूरा पता लगाना चाहिए की क्या वो लड़की सिंगल है या नहीं.

क्यूंकि यदि उसका पहले से ही बॉयफ्रेंड होगा तो वो लड़की तो आपको १००% ना ही बोलेगी और इसमें कोई डाउट ही नहीं है.

हम मानते है की बहुत सारी लड़कियां ऐसी होती है जिनका बॉयफ्रेंड होने के बावजूद भी दुसरे लड़को को देखती है या फिर उनसे फ़्लर्ट करती है और लड़का भी उसके इस जाल में फस जाता है और उससे प्यार करने लग जाता है.

दोस्तों आजकल तो आपको पता ही है की इस टाइम पर आपको ऐसी बहुत कम लड़की मिलेगी जिसका बॉयफ्रेंड ना हो. इसलिए आपको किसी भी लड़की को i love you बोलने से पहले इस बात का पता लगाना बहुत जरुरी होता है.

Final Words

दोस्तों में उम्मीद करती हु की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा की लड़की propose को रिजेक्ट क्यों करती है और इसके कारण और वजह क्या है.

यदि आप मुझसे अपनी प्रॉब्लम शेयर करना चाहते हो तो कमेंट में अपनी बाते जरुर शेयर करे और हां पोस्ट को शेयर भी जरुर करे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *