अगर कोई लड़का परेशान करे तो क्या करे | अगर लड़का छेड़े तो क्या करे
लड़का परेशान करे तो क्या करे – हेल्लो फ्रेंड्स आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे की अगर कोई लड़का लड़की को परेशान करे तो क्या करना चाहिए. यदि आप एक लड़की हो और कोई लड़का है जो की आपको बहुत परेशान करता है तो इस पोस्ट को आपको पूरा जरुर पढ़ना चाहिए.
क्यूंकि इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और उपाय बताएँगे जिससे की आप उस लड़के से छुटकारा पा सकती हो और फिर बाद में वो लड़का आपको कभी भी परेशान नहीं करेगा और पूरी तरह से दूर हो जायेगा.
दोस्तों आज के टाइम पर बहुत सारी लड़कियां इस प्रॉब्लम से परेशान है और कुछ तो इतना डर जाती है की वो घर से बहार जाना ही बंद कर देती है क्यूंकि उनको पता होता है की वो लड़का उसका इंतेजार कर रहा होगा.
कई बार लड़कियां स्कूल या कॉलेज से आती है तो लड़के उनको छेड़ते है और उनको परेशान भी करते है इससे लड़कियों को बहुत ज्यादा तकलीफ होती है और वो समझ ही नहीं पाती है की इस लड़के से पीछा कैसे छुड़ाए.
शायद ये लड़के भूल जाते है की इनके घर पर भी बहन और महिलाएं है यदि उनके साथ कोई ऐसा करेगा तो उनको कैसा लगेगा खैर चलो बिना टाइम बर्बाद करते हुए इस पोस्ट को स्टार्ट करते है और फ्रेंड्स आप इस पोस्ट को १ बार पूरा जरुर पढ़े आपकी ये प्रॉब्लम सोल्व हो जाएगी और वो लड़का फिर दुबारा आपको कभी भी परेशान या छेड़ना बंद कर देगा.
अगर कोई लड़का परेशान करे तो क्या करना चाहिए
अगर लड़के छेड़े तो क्या करे
१. उसको पूरी तरह से इग्नोर करे
ये आपको सबसे पहले करना है की उस लड़के को पूरी तरह से इग्नोर करना है और उसकी तरफ आपको देखना तक नहीं है. इससे ये होगा की वो लड़का कुछ दिन तक आपको परेशान या छेड़ेगा फिर बाद में वो खुद ही तंग आकर आपका पीछा करना छोड़ देगा.
कई बार ऐसा होता है की लड़की उस लड़के को गलती से स्माइल दे देती है या फिर hello hai बोल देती है लेकिन फिर बाद में वो लड़का उनके पीछे बहुत बुरी तरह पड़ जाता है और फिर बाद में वही लड़कियां परेशान हो जाती है की मैंने किस लड़के से मुह लगा लिया.
जब कभी भी आपको लगे की कोई लड़का उनको जबरदस्ती पटाने की कोशिश कर रहा है और अगर आपको उस लड़के में कोई भी इंटरेस्ट नहीं है तो आप शुरुवात से ही उस लड़के को पूरी तरह से इग्नोर करे इससे कुछ दिनों के बाद वो लड़का खुद समझ जायेगा की ये लड़की पटने वाली नहीं है और फिर वो खुद ब खुद साइड हो जायेगा.
२. उसकी तरफ बिलकुल भी ना देखे
यदि आपको पता है की हर रोज कोई एक लड़का परेशान करता है तो आपको उस लड़की की तरफ बिलकुल भी नहीं देखना है और पूरी तरह से उसको नजरंदाज कर देना है जैसे की वो लड़का सामने है ही नहीं.
बहुत लड़कियां ये गलती कर देती है की पहले जब कोई लड़का उनको देखता है तो वो भी उसको देखती है फिर ये सिलसिला कुछ दिनों तक चलता है और फिर उस लड़के को ये लगता है की ये लड़की शायद मुझको लाइन दे रही है और फिर क्या वो आपके पीछे पड़ जाता है.
भले ही आपके मन में उस लड़के के लिए कुछ भी ना हो लेकिन उस लड़के के दिल में गलत फैमि बस जाती है की ये लड़की भी मुझको लाइन दे रही है और इसकी वजह से वो आपका पीछा करना या आपको रोज रोज देखने के लिए उस जगह पर आ जाता है ताकि वो आपको पटा सके.
लेकिन यदि आपके मन में ऐसी कोई भी बात नहीं है तो आप उस लड़के को कभी देखे ही नहीं और ना ही कोई रिएक्शन दे. तो इससे ये होगा की उस लड़के को पता चल जायेगा की इस लड़की को मुझमे कोई इंटरेस्ट नहीं है और फिर वो भी अपना रास्ता नाप लेगा.
३. गुस्से वाला फेस बनाये
दोस्तों अक्सर लड़के उसी लड़की को परेशान करते है या छेड़ते है जो की उनको कमजोर दिखती है. यदि उस लड़के को एक बार भी अनुभव हो गया की आप कमजोर लड़की हो या आप उससे डरती हो तो फिर वो आपको और भी ज्यादा और रोज रोज परेशान करेगा.
इसलिए जब कभी भी आपको वो लड़का दिखे तो सीधे अपने चेहरे पर एक गुस्से वाला एक्सप्रेशन लेना है और उस लड़के से डरना नहीं है तभी उस लड़के की हिम्मत टूटेगी वरना यदि आप उससे डरोगी तब उसका हौसला और जायदा बढ़ जायेगा और फिर वो आपको हर रोज परेशान करेगा.
दोस्तों ये बहुत ही अच्छा उपाय है और लड़के सबसे पहले उस लड़की का फेस ही देखते है. यदि उसने आपके चेहरे पर गुस्सा देख लिए तो वो भी डर जायेगा और फिर वो समझ जायेगा की इस लड़की को परेशान करना शायद मेरे लिए खतरा हो सकता है.
४. बात ना करे
कुछ लड़के बहुत ही हिम्मत वाले होते है या फिर उनको लड़कियों से बात करने में कोई भी डर नहीं लगता है ऐसे लड़के अपनी पसंद की लड़की को पटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हो.
यदि वो लड़का आपसे बात करने के लिए आए या फिर आपके सामने फ्रेंडशिप का प्रस्ताव रखे तो आपको उसको सीधे सीधे शब्दों में बोल देना है की सॉरी मुझे आपसे फ्रेंडशिप नहीं करनी है.
उस लड़के से पीछा छुड़ाने के लिए आप उससे ये ट्रिक भी अपना सकती हो, आपको उस लड़के को ये बोलना है की मेरा पहले से ही बॉयफ्रेंड है सो i am sorry.
जब कोई भी लड़का ये सुनता है तो उसको पता चल जाता है की इस लड़की का तो पहले से ही बॉयफ्रेंड है तो कोई फायदा नहीं है इसके पीछे लगने से और फिर वो आपका पीछा छोड़ देंगे.
५. पुलिस की हेल्प ले
दोस्तों यदि आपको लगता है की वो लड़का बहुत ही ज्यादा बत्तमीज है और वो आपको बहुत ज्यादा छेड़ता है तो आप पुलिस की हेल्प ले सकती हो और फिर पुलिस उस लड़के को सीधा कर देगी.
दोस्तों आज के टाइम पर लड़कियां ये सबसे बड़ी गलती करती है की जब कोई लड़का उनको छेड़ता है या परेशान करता है तो वो चुप बैठ जाती है या कुछ भी नहीं करती है.
और ऐसा करने की वजह से उस लड़के की दिन ब दिन हिम्मत और भी ज्यादा बढती जाती है और फिर एक दिन उनके साथ वो हो जाता है जिसकी उन्होंने कलपना भी नहीं की होती है.
इसलिए आपको चुप नहीं बैठना है और हिम्मत करके अपने माँ बाप और पुलिस की हेल्प लेना चाहिए. पुलिस ऐसे सिचुएशन पर लड़कियों की १००% मदद करते है.
आजकल तो हर किसी के पास मोबाइल फोन तो होता ही है तो आप सीधे १०० नंबर पर कॉल करके पुलिस को बता सकती है यदि आपको कोई खतरे का आगास हो रहा है.
आपके लिए जरुरी पोस्ट
आपकी और दोस्तों
तो दोस्तों ये था अगर कोई लड़का आपको परेशान करे तो क्या करना चाहिए, अगर आपने हमारे बताये गए टिप्स और उपाय को फॉलो किया तो आपको कोई भी लड़का परेशान करना या छेड़ना बंद कर देगा.
यदि आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो इस पोस्ट को १ लाइक जरुर करे और फेसबुक और whatsapp पर भी शेयर करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों की हेल्प हो पाए और वो अपना बचाव कर सके.
यदि आप हमसे कोई सवाल पूछना चाहती हो तो कमेंट में अपने सवाल हमसे जरुर पूछे और हम आपको जल्दी जवाब देने की कोशिश करेंगे. धन्येवाद दोस्तों.
ladki ko esa kya javab dena chahiye ki ladka dar jaye or kabhi piche na pade?
Un ladko ko gaali dena sahi hai ya galat
नहीं गाली देना कभी भी सही नहीं होता है आप उसको डाट जरुरु सकते हो.