लड़का (Boyfriend) धोखा क्यों, कब देता है (कारण)
हेल्लो फ्रेंड्स आज का पोस्ट सभी लड़कियों के लिए बहुत ही जरुरी है क्यूंकि इस पोस्ट में हम बात करेंगे की आखिर लड़के लड़कियों को प्यार में धोखा क्यों देते है. इस पोस्ट में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले है तो आप इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़े.
यदि आपका बॉयफ्रेंड है तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए क्यूंकि यदि आप भी ये गलतियाँ करोगी तब हो सकता है की आपका बॉयफ्रेंड भी आपको धोखा देने पर मजबूर हो जाये. इसलिए हम आज ये पोस्ट को लिख रहे है ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को इसका कारण पता चल पाए.
कई बार रिलेशनशिप में ऐसा होता है की हम सामने वाले व्यक्ति की फीलिंग और दिल की बातों को समझ ही नहीं पाते है जिसकी वजह से सामने वाला मजबूर होकर रिश्ते से दुरी बननी पड़ती है.
लेकिन यदि आपको इन सभी बातों का पता चल जाये की आखिर लड़का धोखा क्यों देता है तो हो सकता है की आप इन सभी बातों का ध्यान रखोगी और आपको कभी भी प्यार में धोखा नहीं मिलेगा. तो चलो फ्रेंड्स पोस्ट को स्टार्ट करते है.
पढ़े – लड़की प्यार में धोखा क्यों देती है
लड़का धोखा क्यों, कब और कैसे देता है (कारण)
बॉयफ्रेंड प्यार में धोखा क्यों देता है
१. प्यार कम होना
ये सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देते है. जब आप दोनों का प्यार स्टार्ट होता है तब आप दोनों के बीच में बहुत ज्यादा प्यार होता है.
लेकिन जैसे जैसे वक़्त बीतता है प्यार कम होने लग जाता है और ये बहुत बड़ी प्रॉब्लम है जो की ज्यादातर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के रिलेशनशिप में देखा गया है.
जब लड़के को ये महसूस होता है की अब ये लड़की मुझको पहले जितना प्यार नहीं करती है या पहले जैसा प्यार नहीं करती तो वो आपसे दूर जाने की कोशिश करता है.
इसलिए यदि आप अपने बॉयफ्रेंड से बहुत ज्यादा प्यार करती हो तो आपको इस बात का बहुत ज्यादा ध्यान रखना है और अपने प्यार में कभी भी कमी आने नहीं देना है.
२. लड़ाई करना
यदि आप अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा लड़ाई करती हो तब भी लड़के परेशान हो जाते है और वो लोग इस रोज रोज की लड़ाई झगडे से दूर जाना चाहते है और वो लोग ऐसे लड़की की तलाश में लग जाते है जो की उनसे लड़ाई ना करे.
देखो दोस्तों प्यार है तो थोड़ी बहुत लड़ाई झगड़ा तो जरुर होगा लेकिन यदि ये रोज रोज और छोटी छोटी बातों पर हो तब बहुत बड़ी प्रॉब्लम क्रिएट हो जाती है और लड़को को ये बिलकुल भी पसंद नहीं होता है.
ये तो नार्मल है दोस्तों क्या आपको ऐसा बॉयफ्रेंड पसंद है जो की आपसे रोज छोटी छोटी बातों पर लड़ाई करे नहीं ना? तो ठीक उसकी तरह से लड़को को भी ये लड़ाई झगड़ा अच्छा नहीं लगता है.
३. बेवफाई
प्यार में बदले की भावना और भी बढ़ जाती है जब आपका पार्टनर आपको धोखा दे देता है. यदि आपने पहले कभी भी अपने बॉयफ्रेंड का दिल दुखाया था किसी दुसरे लड़के के साथ रिलेशनशिप बनाकर तो ये बात आपके बॉयफ्रेंड के दिमाग में हमेशा रहती है.
लड़के इस बात को अपने दिल में लगाकर बैठ जाते है और उनको आपको जताना होता है की कैसा लगता है जब को प्यार करने वाला धोखा देता है. इस बदले की भावना को लेकर भी बहुत लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को धोका देते है.
बहुत बार ऐसा भी होता है की लड़कियां एक रिलेशनशिप में होकर भी दुसरे लड़को के साथ अफेयर करती है और जब ये बात लड़के को पता चलता है तो उसके पास और कोई विकल्प नहीं होता सिवाए आपको धोखा देने के.
इस लिए आप जिस किसी भी लड़के से सच्चा प्यार करती हो उसको कभी भी किसी दुसरे लड़के के लिए धोखा ना दे और हमेशा अपने रिलेशनशिप में वफादार रहे आपको वो लड़का कभी भी धोखा नहीं देगा.
४. कहना ना मानना
क्या आपको बॉयफ्रेंड आपको कुछ करने को बोलता है और आप हमेशा उसका कहना नहीं मानती हो तो ये प्रॉब्लम क्रिएट कर सकती है क्यूंकि लड़को को ऐसी लड़कियां अच्छी नहीं लगती है जो की उनका कहना बिलकुल भी ना माने.
लड़को को ये बात दिल पे लगती है की जिस लड़की से वो इतना ज्यादा प्यार करते है और वो उनका एक भी कहना नहीं मानती है तो इस वजह से भी लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने पर मजबूर हो जाते है.
बॉयफ्रेंड का अपनी गर्लफ्रेंड पर पूरा हक़ होता है और लड़की को भी इस बात को समझना चाहिए की हमको अपने बॉयफ्रेंड की बातों को मानना चाहिए इससे उसको अच्छा लगेगा लेकिन यदि आप ऐसा नहीं करती हो तो ये बहुत बड़ा कारण बन जाता है प्यार में धोखा मिलने का.
५. फ़्लर्ट करना
आजकल का जमाना बदल गया है प्यार को लोगो ने खेल समझ का रख लिया है कभी एक के साथ जीने मरने की कसम खाते है और वही दुसरे पल में उसको छोड़कर चले जाते है.
आजकल की लड़कियां भी ऐसा बहुत करने लग गयी है, एक लड़के से प्यार करते हुए भी वो दुसरे लड़को के साथ फ़्लर्ट करती है और ऐसा दुनिया में कौन लड़का होगा जिसको ये पसंद होगा की उसकी गर्लफ्रेंड दुसरे लड़को के साथ फ़्लर्ट करती है.
इस बात से लड़को को बहुत नफरत और छिड होती है और आप ऐसा बिलकुल भी ना करे वरना हो सकता है की वो आपको १००% किसी दूसरी लड़की के लिए धोखा दे देगा और और फिर पछताओगी.
६. फीलिंग को ना समझना
प्यार में फीलिंग की बहुत बड़ी जगह होती है और यदि आप अपने बॉयफ्रेंड की फीलिंग को नहीं समझोगी तब उसको आपसे दूर जाने के अलावा और कोई आप्शन नजर नहीं आयेगा. आपको हमेशा अपने बॉयफ्रेंड की फीलिंग को समझना चाहिए इससे उसको अच्छा लगेगा.
लड़कों को ऐसी लड़कियां बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती है जो की अपने बॉयफ्रेंड की फीलिंग और भावनाओ को समझती ही नहीं है. वो मन ही मन सोचते है की मैंने किस लड़की से प्यार कर लिया जो की मेरे बारे में कुछ भी सोचती नहीं है.
ऐसी सोच लड़को को अपनी पार्टनर को धोखा देने पर मजबूर कर देती है. इसलिए आप हमेशा जिस किसी भी लड़के से love करती हो तो हमेशा उसकी फीलिंग को समझे और कभी भी उसको नजरंदाज ना करे इससे आप दोनों का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जायेगा.
पढ़े – कैसे पता करे बॉयफ्रेंड धोखा दे रहा है
आपकी ओर दोस्तों
तो फ्रेंड्स ये कुछ कारण जिसकी वजह से लड़के लड़कियों को धोखा देते है, हम उम्मीद करते है की इस पोस्ट को पढने के बाद आप लोगो को पता चल गया होगा की किस वजह से बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार में धोखा देते है.
यदि आपको हमसे कुछ भी पूछना है तो आप कमेंट में हमसे अपने दिल की बात जरुर शेयर करे और क्या आपको लगता है की आपका बॉयफ्रेंड भी ऐसा कर रहा है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को जरुर शेयर भी करे.
Nice bro, आपने बहुत अच्छे पॉइंट बताये है ज्यादातर लड़के इन सभी वजह के धोखा देते है,
धन्येवाद रूपा जी की आपको हमारी ये पोस्ट अच्छी लगी.
Sab bakwas h ladke ek number k dhoke baz hote h
Or pta h kyu kyuki unhe sucha pyar chahiye nhi hota unhe chahiye hota h ki ldkiya unhe achhe se lut le or laat mean k chhod de
Ye ek kdwa such h bhai