हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने वाला ऐप डाउनलोड करें 2024

यदि आप हिंदी को English में Translate करना चाहते हैं तो Play Store पर कई ऐसे एप्स हैं, जिनकी मदद से आप Free में हिंदी को इंग्लिश में Translate कर सकते हैं और यहां आपको हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने वाला ऐप्स की जानकारी मिलेगी।

दोस्तों प्ले स्टोर पर अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग ऐप बनाए गए हैं इसी प्रकार यदि आपको हिंदी में कोई शब्द या पूरी कहानी  को इंग्लिश में ट्रांसलेट करना है तो Hindi  to English translate app डाउनलोड करना होगा।

लेकिन प्ले स्टोर पर मौजूद हर कोई App अच्छे से कार्य नहीं करता इसलिए कई लोगों को हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने में बड़ी दिक्कत आती है। लेकिन हमारा दावा है यदि आप इस लेख को ध्यान से अंत तक पढ़ते हैं तो आपको हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी, चलिए जानते हैं।

हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने वाला ऐप डाउनलोड करें

hindi ko english me translate karne wala app

1. Google Translate

दोस्तों इस लिस्ट में सबसे पहला और दुनिया में सबसे भरोसेमंद ट्रांसलेटर है गूगल कंपनी का जिसे “Google Translate” जाता है। इस ऐप को आप अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं।

500 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने अब तक गूगल ट्रांसलेट को अपने मोबाइल में इंस्टॉल किया है, आप हिंदी समेत दुनिया की कई भाषाओं को आसानी से इस में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

हिंदी ही नहीं बल्कि यदि आपको लगता है फ्रेंच, जैपनीज या कोई भी भाषा जिसे दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करना है तो आप इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Special features of Google Translate

•इस सिंगल ऐप की मदद से आप 100 से भी ज्यादा भाषाओं को ट्रांसलेट कर सकते हैं|

•यह बिना इंटरनेट काम करता है जी हां गूगल ट्रांसलेट में लैंग्वेज डाउनलोड करने का ऑप्शन होता है यदि आप किसी भाषा को डाउनलोड कर लेते हैं तो उसे आप ऑफलाइन भी ट्रांसलेट कर सकते हैं।

• आप अपने मोबाइल के कैमरे से भी तुरंत किसी भी टेक्स्ट को, किसी भी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

• ट्रांसलेट किए गए शब्दों को फ्यूचर के संदर्भ के लिए अपने मोबाइल में सेव भी कर सकते हैं।

तो दोस्तों यह थी इस ऐप की कुछ खूबियां अब हम यह जानते हैं कैसे यह ऐप आप काम करता है।

गूगल ट्रांसलेट ऐप को इस्तेमाल कैसे करे

Step1:  सबसे पहले आप Google Translate app को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर लें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.google.android.apps.translate

Step2:  अब इस ऐप  को अपने मोबाइल में लॉन्च करें और आपके सामने Language सेलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा। तो सबसे पहले हिंदी सेलेक्ट करें। फिर आप इंग्लिश को सेलेक्ट करें क्योंकि आप हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करेंगे उसके बाद Done बटन पर क्लिक कर दें।

google translate

Step 3: अब आप तैयार हैं, गूगल ट्रांसलेट ऐप का इस्तेमाल करने के लिए तो सामने जो बॉक्स दिया जा रहा है इसमें आप हिंदी में कुछ भी टाइप करें।

unnamed

Step 4:   अब आप यहां हिंदी में कोई भी शब्द,  टाइप करते हैं या फिर हिंदी कि कोई स्टोरी कॉपी करके पेस्ट करते हैं तो उसका पूरा ट्रांसलेशन यहां पर आपको मिल जाएगा।

और अब आप ट्रांसलेट किए गए इस टेक्स्ट को कॉपी करके जहां पर भी इस्तेमाल करना चाहते हैं उसे पेस्ट कर सकते हैं।

तो दोस्तों यह था तरीका गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करके ट्रांसलेशन करने का हालांकि यदि आप इसका ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते तो इसकी ऑफिशल साइट translate.google.com पर भी आप जा सकते हैं।

2. Hindi To English Translator

 दोस्तों दूसरी ऐप का नाम है “Hindi English Translator” यह भी काफी कम साइज़ की एप्लीकेशन है जिसको आप किसी भी मोबाइल में install करके आसानी से हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

50 लाख  से भी अधिक लोग प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर के लोग हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेट कर चुके हैं। और 4.5 स्टार्स की रेटिंग्स के साथ कुल मिलाकर ऐप काफी बढ़िया काम कर रही है।

आइए इस ऐप के कुछ खास फीचर्स पर नजर डालते हैं जो आपको इस ऐप में देखने को मिलेंगे।

यह एक बहुत ही आसन एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होती।

दूसरा यह ऐप स्टूडेंट्स के लिए बेहद उपयोगी है जो विदेशी भाषा सीखना चाहते है यह ऐप उन्हें किसी भी वर्ड को ट्रांसलेट करने में मदद करती है।

इस ऐप में favorite list और History का फीचर दिया गया है जिससे आप ट्रांसलेशन की गई हिस्ट्री को आसानी से चेक कर सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं कैसे आपको इस ऐप का इस्तेमाल करना है और हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करना है।

Hindi To English Translator App को इस्तेमाल कैसे करे

step 1: सबसे पहले आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर ले।

https://play.google.com/store/apps/details?id=free_translator.hien

step 2: इंस्टॉल करने के बाद आपको ऊपर सबसे पहले हिंदी में टाइप करना है या फिर आप जिस हिंदी पैराग्राफ को ट्रांसलेट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करके कॉपी करके यहां पेस्ट कर सकते हैं।

Hindi To English Translator

step 3: हिंदी में टाइप करने के बाद अब इसको इंग्लिश में ट्रांसलेट करने के लिए आपको यहां send का आइकॉन मिलेगा उस पर क्लिक कर दें।

जैसे ही आप उस पर क्लिक करते हैं वह हिंदी के शब्द इंग्लिश में ट्रांसलेट होकर नीचे आपको देखने को मिल जाएंगे।

image5

Bonus: इसी तरह आप हिंदी का कोई भी वर्ड, सेंटेंस ट्रांसलेट कर सकते हैं। अब मान लीजिए आप को कभी इंग्लिश के किसी शब्द को हिंदी में ट्रांसलेट करना है तो आप ऊपर से लैंग्वेज में पहले इंग्लिश को सेलेक्ट कर लें, अब इंग्लिश में  टाइप करने के बाद नीचे आप को हिंदी में ट्रांसलेट हो जाएगा।।

इसके साथ ही यदि आप हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं कि मैंने अब तक क्या क्या ट्रांसलेट किया है तो उसके लिए Menu पर क्लिक करें।

image1

History पर क्लिक करें, और आपको यहां पर अपनी ट्रांसलेशन हिस्ट्री शो हो जाएगी।

3. HINDI English Translator (Different App)

चाहे आप को हिंदी का कोई शब्द इंग्लिश में ट्रांसलेट करना हो या फिर हिंदी का पूरा पैराग्राफ या पूरी स्टोरी इंग्लिश में ट्रांसलेट करनी हो तो उसके लिए आप इस एप्लीकेशन का यूज कर सकते हैं जिसका नाम है HINDI to English Translator

दोस्तों  ऊपर बताई गई एप्लीकेशन की तरह ही है यह भी एक बेस्ट HINDI to English Translator करने वाला ऐप है इस ऐप की एक बड़ी बात यह है कि इसे आप इंग्लिश टू हिंदी डिक्शनरी के तौर पर भी अपने मोबाइल में इस्तेमाल कर सकते हैं।

1 million + downloads 4.2 rating यह बताती हैं कि यह भी एक जानी-मानी एप्लीकेशन है एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने के लिए! आइए इस ऐप के कुछ खास फीचर्स पर नजर डालते हैं।

यह अपने न सिर्फ कम साइज का है बल्कि यह एक Easy to use App है स्टूडेंट से लेकर कोई भी इस ऐप का इस्तेमाल कर सकता है।

इस ऐप का Hindi to English dictionary के तौर पर भी इस्तेमाल करके नए नए Words रोजाना सीख सकते हैं।

यह एक बिलकुल फ्री हिंदी टू इंग्लिश ट्रांसलेटर एप है इसका इस्तेमाल करने के लिए कभी आपको पैसे देने की कोई जरूरत नहीं।

यह ऐप Dark Theme को भी सपोर्ट करता है यदि आप रात के समय इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो Dark Mode को on कर सकते हैं।

आप जिन सेंटेंस या पैराग्राफ को ट्रांसलेट करते हैं उन्हें कॉपी फीचर की मदद से आसानी से कॉपी करके उन्हें कहीं पर भी पेस्ट कर सकते हैं

तो चलिए दोस्तों अब हम जानते हैं कैसे आप इस ऐप का यूज करके Hindi To English  ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

Hindi English Translator App को इस्तेमाल कैसे करे

step 1: सबसे पहले आप प्ले स्टोर से Hindi To English Translator App को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इंस्टॉल कर सकते हैं।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.suvorov.hi_en
ऐप को इंस्टॉल करने के बाद ओपन करें, आपके सामने सिंपल और क्लीन इंटरफेस ओपन होगा।

step 2: आपके सामने दो बॉक्स ओपन होंगे तो सबसे ऊपर वाले में आपको हिंदी में कुछ भी टाइप करना है आप चाहे तो किसी हिंदी के पैराग्राफ को यहां पर पेस्ट कर सकते हैं।

Hindi English Translator App

step 3: उसके बाद दोस्तों आपको यहां पर नीचे दिए गए इंग्लिश के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जैसे ही आप इंग्लिश पर क्लिक करते हैं, आपके सामने वह सेंटेंस इंग्लिश में ट्रांसलेट हो जाएगा।

Bonus: सिर्फ ट्रांसलेशन ही नहीं बल्कि यदि आप ट्रांसलेट किए गए वर्ड को सुनना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्पीकर के आइकन पर क्लिक करके आप हिंदी शब्दों का English translation audio में भी सुन सकते है।

ट्रांसलेट करने के दौरान यदि आपको लगता है कोई वर्ड या पैराग्राफ काफी इंपोर्टेंट है, तो आप उसको ट्रांसलेट करने के बाद love के आइकन पर क्लिक करके उसको अपनी फेवरिट लिस्ट में ऐड कर सकते हैं।

ताकि आप फ्यूचर में कभी भी अपनी फेवरिट लिस्ट को में उसे ढूंढ सके। साथ ही इस ऐप में आप अपनी हिस्ट्री भी चेक कर सकते हैं कि आपने क्या-क्या अब तक ट्रांसलेट किया है।

image8

4. Hindi 2 English Translator

इस श्रेणी में चौथी सबसे शानदार एप्लीकेशन का नाम है Hindi To English Translator. यह गूगल प्ले पर ज्यादा पुरानी तो नहीं परंतु 10,000 से अधिक डाउनलोडस अब तक इस ऐप के हो चुके हैं।

और जब हमने इस ऐप को टेस्ट किया तो हमने पाया वाकई यह हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेट करने वाले ऐप्स में एक भरोसेमंद ऐप कही जा सकती है।

जिन यूजर्स ने अब तक इस ऐप को यूज किया है उन्होंने भी काफी अच्छी रेटिंग इस ऐप को दी है, 4.6 स्टार्स की रेटिंग के साथ अभी यह ऐप आपको प्ले स्टोर पर देखने को मिल जाएगा|

APP के कुछ खास फीचर्स निम्नलिखित हैं!

यह ट्रांसलेशन के साथ-साथ आपको डिक्शनरी का भी फीचर देता है अतः इस ऐप में डिक्शनरी के फीचर में जाकर आप इंग्लिश के किसी भी कठिन शब्द का हिंदी मतलब पता कर सकते हैं।

यह एक Simple & easy-to-use application है।

यह 100 % फ्री एप्लीकेशन है , बशर्ते ऐप का इस्तेमाल करते हुए आपको कुछ Ads देखने को मिलेंगे।

दोस्तों अब हम जानते हैं कैसे आप इस ऐप का यूज़ कर सकते हैं।

इस ऐप के इस्तेमाल से ट्रांसलेट कैसे करे

step 1: सबसे पहले आप प्ले स्टोर से इस ऐप को इंस्टॉल करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=hindienglishtranslator.dictionary.translator

step 2: ऐप को इंस्टॉल करने के बाद ओपन करें, आपको स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन आएंगे।

Hindi 2 English Translator

यदि आप हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो Translator के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब यहां ऊपर बॉक्स में आपको हिंदी में कोई भी वर्ड, सेंटेंस या पैराग्राफ टाइप करना है या फिर आप कॉपी करके पेस्ट कर सकते हैं।

image10

step 3: उसके बाद बीच में दिए गए इंग्लिश के ऑप्शन पर क्लिक करें।

हिंदी में लिखा गया सारा टेक्स्ट, इंग्लिश में ट्रांसलेट हो जाएगा।

तो इस तरीके से ऐप में हिंदी या इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं। ऐप की होम स्क्रीन पर dictionary का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।

image9

यहां पर आप इंग्लिश का कोई भी वर्ड टाइप करने के बाद उसे सर्च करते हैं तो उस वर्ड की हिंदी मीनिंग आपको रिजल्ट में शो हो जाएगी।

5. Free Hindi To English Translation

दोस्तों इस लिस्ट में अंतिम स्थान पर आती एप्लीकेशन जिसका नाम है Hindi to English translation free जैसा कि नाम से ही पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है यह हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने के लिए बनाई गई है।

ऐप  की बढ़िया बात है कि यह एक बहुत ही कम साइज की ऐप है और इसके अलावा इस ऐप को इस्तमाल करने का तरीका भी बहुत आसन है, जिसमें आपको ट्रांसलेशन, डिक्शनरी के फीचर्स तो मिलेंगे ही इसके अलावा इस ऐप में  वॉइस टाइपिंग फीचर भी दिया गया है।

आप हिंदी में वॉइस टाइपिंग करके हिंदी में कोई भी टेक्स्ट या कहानी को तेजी से लिख सकते हैं। और हिंदी में लिखे गए उस टेक्स्ट को कॉपी करके उसे पेस्ट करके कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर उसे इसी ऐप में इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

इस ऐप को इस्तेमाल करने का तरीका

आइए जानते हैं कैसे आप को इस ऐप का इस्तेमाल करना है।

step 1: इस ऐप को अपने मोबाइल में नीचे दिए गए लिंक से प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर लें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=hinditoenglishtranslationfreeoffline.hindidictionaryoffline.hindikeyboard

step 2: अगले स्टेप में Translator के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Free Hindi To English Translation

अब यहां हिंदी में कोई भी टेक्स्ट या सेंटेंस टाइप करें और नीचे दिए गए English बटन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

image12

इतना करते ही इंग्लिश में आपके सामने वह सेंटेंस ट्रांसलेट हो जाएगा।

image11

साथ ही यदि आपको हिंदी में Voice Typing करनी है, तो इस ऐप के होम स्क्रीन पर दिए गए ऑप्शन Voice Typing पर क्लिक करके आप इस ऐप की मदद से बड़ी आसानी से हिंदी में टाइप कर सकते हैं।

रिलेटेड पोस्ट:

फोटो बनाने वाले बेस्ट फ्री ऐप्स डाउनलोड करें

मोबाइल से वायरस को डिलीट करने वाले ऐप्स डाउनलोड करें

बेस्ट डेटिंग ऐप्स की लिस्ट

10 बेस्ट विडियो बनाने वाले ऐप्स डाउनलोड करें

आपकी और दोस्तों:

तो साथियों यह थे वे 5 ऐप्स जिनकी मदद से आप हिंदी के किसी भी वर्ड, सेंटेंस या पैराग्राफ को आसानी से इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

तो हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट करें वाला ऐप की जानकारी अब आपको मिल चुकी होगी। आपको इनमें से कौन सा ऐप सबसे अच्छा लगा कमेंट सेक्शन में बताएं साथ ही यह जानकारी पसंद आई तो इसको शेयर भी कर दें।

यदि आपको हमारी ये पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ इसे फेसबुक और whatsapp पर भी अवश्य शेयर करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो की हेल्प हो पाए. धन्येवाद दोस्तों.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *