आजकल मार्केट में विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट निकल चूके हैं जहां हम लोग इतने सारे प्रोडक्ट के बीच यह समझ नहीं पाते कि हमारे लिए कौन से प्रोडक्ट का उपयोग अच्छा हो सकता है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं बालो के लिए प्रयोग करने वाले तेल के बारे में क्योंकि बालो के लिए किसी भी तेल का चुनाव करना एक महत्वपूर्ण बात होती है।
और बालो के लिए सबसे अच्छा तेल वह होता है जो बालो की समस्याओ से छुटकारा दिलाकर बालो को पोषण प्रदान करें। क्योंकि बालो की ग्रोथ के लिए और बालो को झड़ने से रोकने के लिए तेल एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।
लेकिन कुछ लोग अपने बालो के लिए गलत तेल का प्रयोग करते हैं जिससे कि उनके बाल और ज्यादा झड़ने लगते हैं। इसीलिए हर कोई अपने बालो के लिए सबसे अच्छे तेल का चुनाव करना चाहता है लेकिन वह समझ नहीं पाते कि आखिर वह कौन से तेल का प्रयोग करें कि उनके बाल झड़ने की समस्या कम हो जाए।
ऐसे में आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बाल झड़ने की समस्या को कम करने के लिए कौन से तेल का प्रयोग किया जाए इस बारे में जानकारी देने वाले हैं।
बालों को झड़ने से रोकने वाला तेल (Oil)
1.पैराशूट एडवांसड एलोवेरा इन रिच्ड कोकोनट हेयर ऑयल
जैसा की हम जानते हैं नारियल का तेल बालो के लिए वरदान स्वरुप होता है। इस पैराशूट एडवांसड तेल को नारियल और एलोवेरा के मिश्रण से तैयार किया जाता है।
साथ ही इसमें और भी कई प्राकृतिक तत्व मौजूद होते है जिससे यह तेल बालो की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करता है।
इस तेल में मौजूद प्राकृतिक सामग्री के गुण बालो को जड़ो से मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह तेल बालो को मुलायम भी बनाता है जिससे कि बाल झड़ने की समस्या कम होती है।
2. बायोटिक भृंगराज हेयर ऑयल
बालो को झड़ने से रोकने के लिए बायोटिक भृंगराज हेयर ऑयल का उपयोग किया जाता हैै। इस तेेल की कंपनी का यह दावा है कि यह तेल चिकित्सीय तेल हैै जिसे आंवला और भृंगराज के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।
यही नहीं तेल में मुलेठी, ब्राह्मी और गाय बकरी के दूध का भी प्रयोग किया जाता है जो कि झड़ते बालो की समस्या को कम करने में काफी कारगर हैै।
इसीलिए अपने बालो को झड़ने से रोकने के लिए बायोटिक भृंगराज हेयर ऑयल का उपयोग किया जा सकता है।
3. केश किंग स्कैल्प एंड हेयर मेडिसिन ऑयल
केश किंग नाम के इस तेल को बाल बढ़ाने वाले तेल के रूप में जाना जाता है। यह तेल बालो को झड़ने से बचाकर उन्हें घना और लंबा करने के लिए पोषण प्रदान करता है।
इस तेल को चरक संहिता, सिद्ध चिकित्सा और पंचकर्म जैसे आयुर्वेदिक ग्रंथो में दिए सिद्धांतो के अनुसार तैयार किया जाता है।
यह तेल बालो से जुड़ी कई प्रकार समस्याएं खासकर के बालो का झड़ना, रूसी और रूखेपन से छुटकारा दिलाकर बालो को आकर्षक और सुंदर बनाता है।
4. इंदुलेखा भृंगा हेयर ऑयल
इंदुलेखा भृंगा हेयर ऑयल झड़ते बालो की समस्या को कम करने का काम करता हैै। यह तेल पूरी तरह आयुर्वेदिक बताया जाता है जो बालो के झड़ने की समस्या को रोकने और नए बाल उगाने में भी मदद करता है।
इस तेल की कंपनी का दावा है कि यह एंटी हेयर फॉल ऑयल होने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी- इंफ्लामेट्री के गुणों से भरपूर होता है जिस कारण यह तेल बालो को कई प्रकार संक्रमण से बचाने में भी मदद करता हैै।
5. न्यूइश रेड अनियन ऑयल फॉर हेयर ग्रोथ
बाल झड़ने की समस्या को कम करने वाले तेलो में इस तेल का नाम भी शामिल है। यह न्यूइश ब्रांड का तेल है जिसे प्राकृतिक प्याज, आर्गन, नीम, नारियल, अरंडी, हिबिस्कस जैसे तेलो से बनाया जाता है।
इस तेल की कंपनी का यह दावा है कि प्याज के इस तेल से बालो का झड़ना पूरी तरह नियंत्रित होता है और इस तेल में मौजूद कई तत्व बालो को मुलायम बनाते हैं।
6. मामाअर्थ अनियन ऑयल फॉर हेयर ग्रोथ
बाल झड़ने की समस्या को रोकने के लिए मामा अर्थ का यह तेल भी एक काफी अच्छा तेल होता है। इस तेल की कंपनी का यह दावा है कि यह तेल सल्फेट, मिनिरल ऑयल, पैराबेन, डाई और कई कृत्रिम रंगो से मुक्त है।
इस तेल को भृंगराज, बदाम और प्याज के तेल के प्रयोग से बनाया जाता है और इन सब में मौजूद सभी तत्व बालो की ग्रोथ में मदद करते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।
7. हिमालया हर्बल एंटी हेयर फॉल हेयर ऑयल
इस तेल को भी बालो को झड़ने से बचाने वाले सभी तेलो की सूची में शामिल किया जाता है। इस तेल की कंपनी का दावा है कि यह शत-प्रतिशत प्राकृतिक तत्वो से भरपूर है।
इसमें किसी भी प्रकार की डीप सुगंध या रसायन का प्रयोग नहीं है जिससे कि बालो को किसी प्रकार की क्षति पहुंचे बिना उन्हें फायदा मिलता है।
यह तेल केवल बालो के झड़ने की समस्या को कम नहीं करता बल्कि यह डीप कंडीशनिंग के लिए भी उपयोग होता है। जो खराब बेजान बालो की गुणवत्ता में भी जान डालने और सुधारने में मदद करता है।
8. वाओ स्किन साइंस अनियन ब्लैक सीड हेयर ऑयल
वाओ स्किन साइंस अनियन ब्लैक हेयर ऑयल नामक यह तेल एक कोल्ड प्रेस्ड ऑयल है इस तेल को बनाते समय किसी प्रकार तपिश का प्रयोग नहीं होता।
यह तेल पूरी तरह से प्राकृतिक है जिसमें प्याज के काले बीच, जोजोबा, अरंडी, बदाम, जैतून व नारियल तेल का प्रयोग होता है।
जो बालो को झड़ने से रोकने के साथ ही बालो का पतला होना, दो मुंहे होनाा, डैंड्रफ आदि जैसे समस्या को कम करता है। इस तेल को नियमित तौर पर प्रयोग करने से बाल रेशमी, मुलायम और मजबूत होते हैं।
9. लक्सुरा साइंस अनियन हेयर ऑयल
इस लक्सुरा साइंस अनियन हेयर ऑयल में करीब 14 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियो का प्रयोग होता है। जिसमें जैतून, सीसेम, बदाम, जोजोबा, नारियल, टी ट्री, केस्टर, नीम और आंवला जैसे कई प्राकृतिक तत्वो को शामिल किया जाता है।
इन सामग्रियो में पाए जाने वाले औषधिक तत्व बालो को झड़ने से बचाने का काम करता है।
10. हेयर एंड केयर फ्रूटस ऑयल्स विद मल्टीविटामिंस
बालो के अच्छे पोषण के लिए आप इस तेल का प्रयोग कर सकते हैं। हेयर एंड केयर के इस तेल में मौसंबी, जैतून और हरे सेब के गुण होते हैं साथ ही इस तेल में प्राकृतिक विटामिन E को भी शामिल किया गया है जो बालो के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
इसीलिए इस तेल को बाल झड़ने की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
11. पॉजिटिव रूट थेरेपी प्लस एडवांस अनियन ऑयल
इस तेल में बेंगलुरु के लाल प्याज, बदाम, भृंगराज मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह तेल बाल बढ़ाने वाले तेल केरोटिन बूस्टर्स और प्रो सल्फर फार्मूला के साथ कई प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है ताकि यह बालो में सुधार कर कर सके।
यह बालो से जुड़ी कई प्रकार समस्याओ से छुटकारा दिलाता है और बाल झड़ने की समस्या को पूरी तरह खत्म करता है।
12. इंडस वैली बायो ऑर्गेनिक ग्रो आउट हेयर ऑयल
यह तेल आपके बालो को स्वस्थ और घना बनाने में मदद करता है। यह तेल प्राकृतिक हर्ब्स, प्राकृतिक अर्क जैसे की सेंटेला, बिछुआ, ऑनियन के तेल से तैयार किया जाता है।
ये सारी चीज़े बालो के क्यूटिकल्स को मजबूत करने में मदद करते हैं, जिससे कि बाल झड़ने की समस्या बिल्कुल खत्म हो जाती है।
13. अरोमा मैजिक स्टिमुलेट हेयर ऑयल
यह तेल आपके बालो को जड़ो से मजबूत करने का काम करता है और इस खेल पर के बालो की स्कैल्प के ब्लड सरकुलेशन में सुधार करके बालो को झड़ने से बचाता है।
इस तेल के नियमित प्रयोग करने से बाल लंबे होते हैं साथ ही खूबसूरत और आकर्षक बनते हैं। इस तेल को लगाने से ठंडक महसूस होता है जो आपके सर में होने वाले स्कैल्प संक्रमण सूजन जैसी सभी परेशानियो से छुटकारा दिलाकर बालो को झड़ने से बचाता है।
14. सेसा आयुर्वेदिक हेयर ऑयल
यह तेल आयुर्वेदिक तेल है जो कि पाक विधि से तैयार किया जाता है। इस तेल का हर्बल मिश्रण बालो को जड़ो से लेकर सीरो तक पोषण प्रदान करता है और फॉलिकल्स के ब्लड सरकुलेशन में सुधार करता है।
इस तेल में मौजूद जड़ी बूटिया बालो के झड़ने की समस्या को नियंत्रित करने का काम करता है। इस तेल के प्रयोग का असर आप एक से दो हफ्ते में ही देख सकेंगे आपका बाल झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा।
15. एरोमैटिक रोजमेरी एसेंशियल ऑयल
यह एक एसेंशियल ऑयल है जो कि खासतौर पर बालो के विकास में मदद करता है। इस तेल के प्रयोग से बाल झड़ने की समस्या तो कम होती ही है साथ ही यह तेल बालो से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करता है।
इस तेल को नारियल, जोजोबा और बादाम तेल के मिश्रण से तैयार किया जाता है जिससे बाल मजबूत होते हैं और बालो के झड़ने की समस्या कम हो जाती हैै।
16. सेवेन स्काई अनियन हेयर ग्रोथ ऑयल
प्याज के साथ बादाम, कैस्टर, जोजोबा, जैतून और नारियल जैसे पोषक तत्वो को मिश्रित करके इस तेल को तैयार किया जाता है।
इस तेल का प्रयोग करने से बालो के टूटने और झड़ने की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाती है। यह सेवेन स्काइज अनियन हेयर ऑयल बालो की ग्रोथ में मदद करता है और बाल स्वस्थ व मजबूत बनते हैं।
17. सोलफ्लावर कोल्डप्रेस्ड ऑलिव कर्रिएर ऑयल
रूखे सूखे बेजान बालो के लिए यह तेल काफी उपयोगी है। यह तेल बालो की स्कैल्प को मस्टराइज करके बालो को स्वस्थ और मुलायम बनाता है जिससे बाल झड़ने की समस्या कम हो जाती है।
इस तेल को बिना गर्म किए बनाया जाता है इस तेल में मौजूद विटामिन A, विटामिन K और विटामिन D का मिश्रण सूखे बालो को मस्टराइज करता है जिससे बाल टूटने और झड़ने की समस्या नहीं होती।
18. VLCC हेयर फॉल रिपेयर ऑयल
झड़ते बालो की समस्या को ठीक करने के लिए वीएलसीसी नाम का यह तेल काफी फायदेमंद है। यह तेल खासतौर से झड़ते बालो की समस्या को ठीक करने के लिए ही तैयार किया जाता है।
इस तेल का दावा है कि इस तेल में मौजूद ब्राह्मी और आंवला का उत्कृष्ट मिश्रण बालो को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
19. टियागा ऑर्गेनिक हेयर ऑयल फॉर हेयर ग्रोथ
बालो को झड़ने से बचाने वाले तेलो में इस तेल का नाम भी शामिल है यह तेल भारत में बनने वाला एक ऐसा तेल है जीसमें प्राकृतिक तरीके का प्रयोग होता है।
यह केवल बाल झड़ने की समस्या ही नहीं बल्कि डैंड्रफ और रूखे बालो की समस्या को भी ठीक करता है। इसके लिए इस तेल को हल्का गर्म करके उपयोग करने की सलाह दी जाती है इस तेल में मौजूद जड़ी-बूटीया बालो में किसी भी मिनरल की कमी नहीं होने देती।
20. खादी ग्लोबल रेड अनियन हेयर ऑयल फॉर हेयर ग्रोथ
खादी नामक इस ग्लोबल रेड अनियन तेल को बाल झड़ने से बचाने वाले तेल की गिनती में रखा जाता है। यह तेल लाल प्याज युक्त होता है जो सल्फर के गुणो से भरपूर होने के कारण बालो को मजबूत बनाने में काम आता है।
यह तेल कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है जिससे बाल झड़ने की समस्या कम होने के साथ हमारे बाल लंबे समय तक स्वस्थ बने रहते हैं।
आपकी और दोस्तों:
तो फ्रेंड्स थे था बेस्ट बालों को झड़ने से रोकने वाला तेल के नाम, ये सभी बेस्ट आयल है जिसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपकी बालों की झड़ने की समस्या का समाधान हो सकता है।
अगर आपके मन में कोई भी सवाल या डाउट है तो वो हमारे साथ कमेंट में जरूर शेयर करे और हम आपको जल्दी जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो प्लीज इसको अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो की हेल्प हो पाए।