बालों को घना करने के लिए क्या खाएं

दुनिया में पुरुष महिला हर कोई चाहता है कि उसके बाल स्वस्थ रहे झड़े नही खास करके महिलाएं और लड़किया तो बचपन से ही लंबे बालो के सपने देखती है|

लेकिन ना चाहते हुए भी बालो के झड़ने, टूटने, डैंड्रफ आदि जैसी कई समस्याओ से परेशान वह अपने बालो कई प्रकार के तेल, नुस्खे और केमिकल युक्त चीज़ो का उपयोग करना शुरू कर देते हैं।

हालांकि इससे कुछ लोगो को इन सबके प्रयोग से फायदा होता है तो किसी को फायदे की जगह और ज्यादा नुकसान देखने को मिलता है।

ऐसे में लोग गलती ये करते हैं कि वह बालो के लिए अच्छी-अच्छी एक्सपेंसिव शैंपू, तेल यूज तो कर लेते हैं लेकिन अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देते जिस कारण उनका समस्या कभी काम नहीं होता।

लेकिन शरीर के किसी भी अंग के ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी होता है खान-पान क्योंकी खानपान ही वह जरिया है जिससे आप अपने शरीर को सुंदर और अपने अनुसार बना सकते हैं।

आज हम जानेंगे कुछ ऐसे ही खाने की चीजों के बारे में जो आपके शरीर में आवश्यक अनुसार भरपूर पोषक तत्वो की पूर्ति करता है और आपके बालो के झड़ने की समस्या को बंद करके उन्हें सुंदर और लंबे करने में मदद करता है।

किसी व्यक्ति के बाल कितने झड़ते हैं, कितनी तेजी से बढ़ते हैं यह उस व्यक्ति के उम्र, स्वास्थ, अनुवांशिकी और व्यक्ति के खानपान पर ही निर्भर होता है।

हालांकि उम्र और अनुभव जैसे चीजों को तो हम बदल नहीं सकते लेकिन अपने खानपान में कुछ बदलावो को अपनाकर बालो को घना बनाया जा सकता है।

आज हम आपको जो भी पोषक तत्व बताने जा रहे हैं उनका सेवन करने के अलावा आप अपने दैनिक दिनचर्या और संतुलित भोजन पर भी काफी ध्यान दें।

तभी आप एक सुंदर, मजबूत, घने बालो के मालिक बन सकते हैं, तो चलिए जानते हैं बालो को घना बनाने कुछ मुख्य खाद्य पदार्थो के बारे में।

बालों को घना करने के लिए क्या खाएं

balo ko ghana karne ke liye kya khaye

1. अंडे का सेवन

बालो को घना करने के लिए अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है अंडे में मौजूद आयरन, जिंक, सल्फर, सेलेनियम, बालो के साथ-साथ हमारे शरीर में कई पोषक तत्वो की जरूरत को पूरा करता है अंडे का सेवन करने से बालो में मजबूती आती है और बालो का टूटना व झरना काफी हद तक कम होता है।

2. दही का सेवन

क्या आप जानते हैं कि दही आपके बालो के लिए वरदान स्वरुप होता है केवल दही का सेवन ही नहीं बल्कि दही बालो में लगाने से भी कई प्रकार के फायदे मिलते हैं।

दही में मौजूद प्रोटीन, विटामिन B5, आपके बालो में मौजूद रूसी तो दूर करता ही है साथ ही इसमें मौजूद तत्व आपके बालो को भरपूर मजबूती देता है।

3. केले का सेवन

केले में मौजूद शुगर, थाइमिन, फाइबर, फोलिक एसिड, विटामिन A, विटामिन B हमारे बालो की मजबूती के लिए आवश्यक होता है, इसीलिए नियमित तौर पर कीए गए केले के सेवन से बालो में मजबूती आती है।

4. खट्टे फलो का सेवन

कुछ लोगो को खट्टे फल खाना पसंद आता होगा जैसे कि नींबू, अंगूर, संतरा जैसे फलो में मौजूद भिटामिन की हमारे शरीर को काफी आवश्यकता होती है और नियमित तौर पर इन फलो का सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है।

5. पालक का सेवन करें

हरी सब्जियो में सबसे पहले पालक का नाम आता है पालक में मौजूद विटामिन C, बीटा कैरोटिन का सेवन बालो में प्रचुर मात्रा में विटामिंस की आपूर्ति करता है।

इसके लिए आप पालक की सब्जी, पालक का जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं, इससे केवल आपके बाल मजबूत ही नहीं बल्कि घने, काले होने के साथ बाल झरने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

6. हरी सब्जियो का सेवन करें

हरी सब्जियो का सेवन तो हर किसी को हर समय करते रहना चाहिए जैसे कि मेथी, गोभी, जलकुंभी, भिंडी, बींस जैसी सब्जिया आपके सेहत ही नहीं बल्कि आपके बालो के लिए भी काफी लाभकारी होता है।

हरी सब्जियो के अलावा आपको फलियो का भी सेवन करते रहना चाहिए यह आपके बालो के लिए आवश्यक तत्वो की पूर्ति करने का काम करता है।

7. दाल का सेवन

हरी सब्जियो के अलावा दाल का भी सेवन जरूर करें दालो में आप मूंग, मसूर, जैसे किसी भी दाल को थोड़े से परिमाण में रोजाना सेवन करें।

इससे आपके बाल ही नहीं आपके शरीर में भी आवश्यक तत्वों की पूर्ति होती है, लेकिन दाल का सेवन करते समय ध्यान रखें कि दाल पॉलिश की हुई ना हो।

8. आईस्टर

आप लोग यह तो जानते ही होंगे कि शरीर में जिंक और प्रोटीन की कमी होने के कारण बाल झड़ने की समस्या होती है और शरीर में इसी प्रोटीन और जिंक की कमी को पूरी करने में मदद करता है।

9. शकरकंद यानी मीठे आलू

कुछ लोगो को मीठे आलू खाना पसंद नहीं होता लेकिन इसके फायदे आपको इसे खाने के लिए मजबूर कर देगा। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन A, विटामिन C, बिटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट बालो को मजबूती प्रदान करता है और धीरे-धीरे बालो के झड़ने की समस्या कम हो जाती है।

10. सेलमन फिश

सेलमन फिश के बालो को मजबूती देने के लिए हमारे शरीर को ओमेगा 3 फैटी एसिड की काफी जरूरत होती है और इसी जरूरत को पूरा करने में मछली काम आता है।

मछलियो में आप किसी भी मछली का सेवन कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि सेलमन मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारे बालो में मजबूती और बालो को लंबा के लिए जरूरी होता है।

11.कद्दू और शिमला मिर्च का सेवन

इसके अलावा हरी सब्जियो में आप शिमला मिर्च और कद्दू को जरूर शामिल करें कद्दू शरीर के साथ बालो में आवश्यकतानुसार अनुसार आयरन की पूर्ति करने का काम करता है|

और शिमला मिर्च विटामिन C से भरपूर होता है जो लाल रक्त कोशिकाओ में आयरन की कमी नहीं होने देता इसीलिए आपके बालो की मजबूती के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है।

12. ओट्स का सेवन

ओट्स में फाइबर, जिंक, आयरन, ओमेगा 6 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे बालो को भरपूर मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।

इसीलिए बालो के विकास के लिए ओट्स का सेवन काफी जरूरी होता है इसे आप रोजाना नाश्ते के साथ ले सकते हैं|

13. बादाम का सेवन

बालो की मजबूती के लिए बदाम सबसे अच्छा खाद्य वस्तु होता है, बदाम में मौजूद आयरन, विटामिन B1, फास्फोरस, कॉपर, प्रोटीन बालो को जड़ो से मजबूत करता है।

बादाम का सेवन ही नहीं बल्कि बदाम तेल में दो से तीन चम्मच दूध मिलाकर बालो में लगाने से सिर की त्वचा के साथ बालो की जड़ें मजबूत होती है, इसीलिए बालो को मजबूती देने के लिए बदाम का सेवन आप अवश्य करें।

14. गाजर का सेवन करें

गाजर में कई प्रकार के विटामिन मौजूद होते हैं यह नए बाल उगने बालो को काले करने और बालो की टूटने की समस्या को कम करने में मदद करता है।

इसमें मौजूद विटामिन C बालो की स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाता है जिससे बाल जल्दी सफेद नहीं होते और लंबे समय तक काले रहते हैं।

15. अखरोट का सेवन करें

अखरोट में ओमेगा-3, फैटी एसिड, विटामिन E, बायोटीन नाम का प्रोटीन पाया जाता है, जो आपके बालो को काले घने और बेजान बालो को ठीक करने में मदद करता है इसके अलावा आप अपने खान पान में कुछ ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं।

16. लहसुन का सेवन करें

लहसुन हर घर में आसानी से पाई जाने वाली चीज है, लेकिन क्या आप लोग यह जानते हैं की बालो के लिए यह लहसुन एक शानदार टॉनिक का काम करती है।

अगर नियमित रूप से लहसुन को अपने आहार में शामिल किया जाए तो इससे नए बाल उगने में काफी मदद मिलती है।

दरअसल लहसुन में कैलरी कम होती है इसके अलावा इसमें मौजूद सल्फर इनग्रेडिएंट्स बालो के फिर से विकास करने में मदद करता है।

17. दालचीनी का सेवन

अगर आपके बालो का बढ़ना रुक गया है और धीरे-धीरे वह कमजोर होते जा रहे हैं तो आप अपने बालो को घना बनाने के लिए अपने आहार में दालचीनी को जरूर शामिल करें।

जो शरीर के ब्लड सरकुलेशन में सुधार करने के साथ बालो के लिए ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व की पूर्ति करता है।

18. दलिया का सेवन

बालो के विकास के लिए रोजाना अपने आहार में दलिया शामिल करें दलिया में आयरन, फाइबर, ओमेगा 3, फैटी एसिड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं।

जो नए बाल उगाने और बालो के विकास को प्रोत्साहित करता है इससे आपके बाल मोटे और स्वस्थ बनते हैं।

19. मूंगफली का सेवन

बालो को झड़ने से रोककर उन्हें घना बनाने के लिए मूंगफली का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। मूंगफली को आप भीगो कर सुबह कच्च खा सकते हैं या फिर आप चाहे तो भूनकर भी मूंगफली का सेवन कर सकते हैं।

इससे आपके बालो का झड़ना काफी कम हो जाता है और आपके शरीर व बालो को भी काफी ज्यादा पौष्टिकता मिलती है।

20. साबुत अनाज का सेवन

बालो को घना करने के लिए साबुत अनाज काफी फायदेमंद होता है साबुत अनाज बायोटीन से भरपूर होता है साथ ही इसमें जिंक, आयरन, विटामिन B पाए जाते हैं।

इसीलिए आप अपने आहार में रोजाना साबूत अनाज को जरूर शामिल करें, इससे आपके बाल गिरने की समस्या कम हो जाएगी और आपके बाल पहले से काफी ज्यादा घने हो जाएंगे।

आपकी और दोस्तों:

तो दोस्तों ये था बालों को घना करने के लिए क्या खाना चाहिए, हम उम्मीद करते है की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी महिलाओं और लड़कियों को अपने बालों को घना करने के घरेलू उपाय पता चल गए होंगे|

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो प्लीज पोस्ट को १ लाइक जरूर करे और अगर आपके मन में कोई भी सवाल या डाउट है तो आप हमसे कमेंट में  पूछ सकती हो और हम आपको तुरंत जवाब देने की कोशिश करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *