लड़की को प्रपोज कैसे करे | How to propose a Girl in Hindi

How to propose a girl in hindi : हेलो फ्रेंड्स ये पोस्ट हर एक लड़के के लिए बहुत ही जरुरी है जो की किसी लड़की को दिल से बहुत ज्यादा प्यार और लाइक करते है क्यूंकि इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की आप अपनी पसंद की लड़की को प्रपोज कैसे कर सकते हो और उसका बेस्ट तरीका क्या है.

हमको लाइफ में कभी ना कभी किसी ना किसी लड़की से प्यार हो जाता है और हम उस लड़की को अपना बनाना चाहते है और शादी भी करना चाहते है.

लेकिन बहुत लड़को की प्रॉब्लम ये है की उनको पता होता है की लड़की उनको भी लाइक या love करती है लेकिन लड़कियां ज्यादातर प्रपोज नहीं करती है.

लड़कियां चाहती है की जो लड़का उनसे सच्चा प्यार करता है वो खुद अपने से I love you कहे. जो की बहुत लड़के समझ ही नहीं पाते है.

यदि आपको भी लड़की को प्रपोज करने का बेस्ट तरीका जानना है तो आपको इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ना है और हम आपको गारंटी देते है की यदि वो लड़की भी आपको पसंद करती है या प्यार करती है वो १००% वो आपको जरूर हां बोलेगी।

लड़की को प्रपोज कैसे करे बेस्ट तरीका

How To Propose A Girl in Hindi

ladki ko propose kaise kare

 

१. दिल की बात

सबसे पहले तो आपको ये पक्का करना है की वो लड़की भी आपको लाइक करती है और आपके साथ उसको वक़्त बिताना अच्छा लगता है.

फ्रेंड्स ये बहुत जरुरी है क्यूंकि यदि आपने ये नहीं पक्का किया की वो लड़की भी आपसे मन ही मन प्यार करती है तो हो सकता है की वो लड़की आपको मना कर दे.

बहुत लड़के ये गलती करते है जो की गलत टाइम पर लड़की को प्रपोज कर देते है जिसकी वजह से वो लड़की उनको मना कर देती है.

सबसे पहले तो आपको उस लड़की से बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग बनानी होगी और उसके साथ कुछ महीने तक अच्छे से अपनी दोस्ती को निभानी है.

आपको खुद ब खुद पता चल जायेगा की वो लड़की आपको लाइक करती है या नहीं क्यूंकि लड़कियां हमेशा हिंट देती है. जब कभी भी आप उस लड़की के साथ बात करेंगे या उसके साथ रहोगे तब उसके वर्ताव से ही आपको पता चल जायेगा की वो लड़की आपको पसंद करती है या नहीं।

इस लिए लड़की को अपने दिल की बात बोलने से पहले आपको इस बात के बारे में सोचना है की क्या वो लड़की भी आपको उतना ही पसंद करती है जितना की आप करते हो.

२. जल्दबाजी ना करे

अब ये थोड़ा नेचुरल है की जिस लड़की को आप पसंद करते हो और उस लड़की से आपकी दोस्ती हो जाये और आप उसके बात करना शुरू कर देते हो तो आप अपने फीलिंग पर कंट्रोल नहीं रख पाते हो.

लड़की थोड़ा स्माइल दे देती है तो आपको लगता है की वो लड़की आपको लाइक करती है. हम ये नहीं कह रहे है की वो लड़की आपको पसंद नहीं करती है लेकिन हमारा कहने का मतलब है की जल्दबाजी ना करे.

आपको किसी भी लड़की को प्रपोज मारने से पहले अपने रिलेशनशिप को बेहतर बनाना होगा। आपको अपने आपको और उसको एक दूसरे को समझने के लिए समय देना होगा।

बहुत लड़के ऐसे होते है की वो बहुत जल्दबाजी करते है और जैसे ही वो लड़की से ३ से ४ दिन बात करते है उसके बाद वो लोग सीधा लड़की को i love you बोल देते है.

वो लोग अपने आप को कंट्रोल ही नहीं कर पाते है और इसी वजह से बहुत लड़को को रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है. आपको कम से काम १ महीने के बाद ही उस लड़की को प्रपोज करना चाहिए।

क्यूंकि प्यार होने में टाइम लगता है ये जरुरी नहीं है की आप उस लड़की को बहुत ज्यादा प्यार करते हो लेकिन अक्सर लड़कियां इतनी जल्दी किसी को अपना दिल नहीं देती है और वो लोग इसमें टाइम लगाती है.

१ महीने का टाइम देने से आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे से घुलमिल जाओगे और एक दूसरे को अच्छे से समझ पाओगे जिससे की आपका प्रपोजल स्वीकार होने के चांसेस बढ़ जाते है.

वैसे देखा जाये तो १ महीने भी बहुत कम है कुछ लोग तो २ से ३ महीने के बाद लड़की से अपने प्यार का इजहार करते है लेकिन यदि आपको पूरा भरोसा है की वो लड़की भी आपसे १००% love करने लग गयी है तो आप १ के बाद उससे अपने दिल की बात बोले।

३. हिंट देखे

ये बहुत ही जरुरी स्टेप है जहा पर आपको लड़की द्वारा दिए गए हिंट्स को परखना है. क्यूंकि लड़कियां जिस किस भी लड़के को पसंद करती है तो वो समय समय पर उस लड़के को हिंट देती रहती है.

क्या जब आप उस लड़की से बात करते हो तो क्या वो आपकी बातों को बड़े ध्यान से सुनती है, क्या वो आपसे बात करते समाये आपसे आंख में आंख मिलाकर बात करती है यानि के उसका ऑय कांटेक्ट आपसे रहता है की नहीं।

क्या आपकी बाते उसको बहुत पसंद आती है और वो बार बार हस्ती है और अपने बालों को अपने हाथों से फेरती रहती है तो ये तगड़ा सिगनल है की वो भी आपको लाइक करती है.

क्या जब आप उस लड़की वो मैसेज करते हो तो क्या उसका रिप्लाई तुरंत आता है और जिस दिन आप कोई मैसेज या chat ना करो उस दिन पहले उसका मैसेज आता है.

ये सब हिंट बहुत ही स्ट्रांग हिंट है की शायद वो भी आपको पसंद करती है और कही ना कही आपसे प्यार करने लग गयी है.

यदि आपको इनमे से कोई भी हिंट देखने को नहीं मिल रहा है तो आपको अभी प्रपोज नहीं करना चाहिए क्यूंकि अभी सही समय नहीं हुआ है.

आपको उस लड़की के साथ कुछ टाइम और बिताना होगा, अपनी फ्रेंडशिप को और अच्छा बनाना होगा और जब आपको हिंट मिलने लगे तब आपको उस लड़की से अपने दिल की बात बोल देनी चाहिए।

४. डर को निकाले

यदि आपको लगता है की अब वो लड़की आपको पक्का पसंद या love करने लग गयी है तो आपको अब थोड़ा सीरियस होना पड़ेगा और उसको प्रपोज करने के लिए रेडी होना पड़ेगा।

लेकिन सबसे बड़ी प्रॉब्लम जो हम लड़को में देखते है की वो लड़की से नार्मल बाते तो बहुत करते है लेकिन जब उस लड़की से अपने प्यार का इजहार करने की बारी आती है तो वो हिम्मत नहीं कर पाते है.

वो लोग पता नहीं बहुत नर्वस हो जाते है जबकि उनको पूरा पता होता है की लड़की भी उनसे प्यार करती है उसके बावजूद भी वो लड़की से अपने दिल की बात शेयर नहीं कर पाते है.

उनको ये डर लगता है की यदि में लड़की को i love you बोल दू और यदि उसने मना कर दिया तो क्या होगा? क्या वो लड़की हां बोलेगी? क्या वो मुझसे गुस्सा हो जाएगी या मुझपर चिल्लायेगी या फिर मुझसे हमेशा के लिए बात करना बंद कर देगी इत्यादि।

ऐसे ना जाने कितने सवाल उनके दिमाग में दिन रात घूमते रहते है. ये नार्मल है यदि आप नर्वस फील कर रहे हो तो इसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है और ऐसा बहुत लड़को के साथ होता है खास करके यदि आप पहली बार किसी लड़की को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हो.

हम समझते है की आप उस लड़की को खोना नहीं चाहते हो और दिल से उससे बहुत प्यार करते हो. लेकिन दोस्तों आपको एक बात सोचना चाहिए ऐसे आप कितने दिन तर डरते रहोगे?

एक ना एक दिन तो आपको उस लड़की को सच बताना होगा की आप उससे कितना ज्यादा love करते हो. क्या पता की वो लड़की भी आपके प्रपोजल का इंतजार कर रही हो.

५. खुद से सवाल करे

यदि आप अपने मन से ये डर को निकालना चाहते हो तो आपको अपने आप से कुछ जरुरी सवाल पूछना होगा जैसे की,

  • क्या आप दिल से उस लड़की से प्यार करते हो?
  • क्या आपको उस लड़की के साथ अपनी पूरी लाइफ बितानी है?
  • क्या आपको केवल वही लड़की पसंद है?
  • क्या दिन रात आपके दिमाग में वही रहती है?
  • क्या आप उसके साथ शादी करने के सपने देखते है?
  • क्या आपका दिल और प्यार सच्चा है और आपके मन में कोई चोर नहीं है?

आपको ये सभी सवाल लड़की को प्रपोज करने के एक दिन पहले अपने आप से पूछना है और यदि इन सभी सवालों का उत्तर हां है तो आपको अपने मन को पक्का बनाना है की अब मुझको अपने दिल की बात उस लड़की को बोल देना चाहिए। आगे जो होगा वो देख लिया जायेगा।

जब दोस्तों आप अपने आप से ऐसा बोलोगे तो आपके अंदर से ये डर खत्म हो जायेगा और आपके अंदर प्रपोज करने के लिए फुल कॉन्फिडेंस आ जायेगा।

क्यूंकि दोस्तों डरने से कुछ भी नहीं होगा और आप केवल अपने दिल की बातों को दिल में ही दबा कर रख रहे हो. आपको ये सोचना है की में तो सच्चा हु, मेरा मन पूरी तरह से साफ़ है और मेरे मन में उस लड़की को धोखा देना या उसके साथ टाइम पास करने का कोई भी इरादा नहीं है.

में उस लड़की से दिल से बहुत ज्यादा प्यार करता हु और वो हां कहती है तो में उसके साथ शादी करने के लिए तैयार हु. दोस्तों जब आपको लड़की भी हिंट दे रही है जो की ९९% लड़कियां उन्ही लड़को को देती है जिनको वो भी लाइक या प्यार करती है तो आपको डरना नहीं चाहिए।

६. गुलाब का फूल

दोस्तों लड़की को सिंपल तरीके से प्रोपोज करने के लिए आपको एक लाल कलर के गुलाब की जरुरत होगी। लेकिन सिंपल का मतलब ये नहीं है की ये अच्छा तरीका नहीं है.

बल्कि लाल गुलाब प्यार की निशानी होती है और जब आप उस लड़की से अपने प्यार का इजहार करोगे तब आपको उस लड़की को गुलाब का फूल देना है.

दोस्तों ये भले ही बहुत सिंपल है लेकिन ये ट्रिक का सक्सेस रेट बहुत जायदा है और लड़कियां ज्यादातर आपका फुल स्वीकार कर लेती है.

यदि आपके मन में कोई और तरीका चल रहा है जैसे की गार्डन में या किसी रेस्टॉरेंट में उसको प्रपोज करना तो ये भी अच्छा तरीका है. फ्रेंड्स एक सिंपल सी बात आपसे हम कहना चाहते है की यदि वो लड़की भी आपसे प्यार करती होगी तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है की आप कहा पर और उसको क्या देकर प्रपोज कर रहे हो.

यदि उसके दिल में आपके लिए भी love है तो यदि आप केवल सच्चे दिल से बिना कोई गुलाब का फूल दिए भी i love you बोलोगे तो वो लड़की आपको हां ही बोलेगी।

आपको उस लड़की को इम्प्रेस नहीं कर रहे है, आपने उस लड़की को पहले से ही इम्प्रेस कर लिया है. इसलिए आपको प्रपोज करने के लिए ज्यादा टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है.

सिंपल सी बात है दोस्तों यदि उसके मन में भी आपके लिए प्यार है तो वो १००% हां बोलेगी और यदि नहीं तो आप उसको महंगे से महंगा गिफ्ट देकर या ताजमहल के सामने भी अपने प्यार का इजहार करोगे उसके बाद भी वो लड़की आपको ना ही कहेगी।

हम उम्मीद करते है की आपको ये पॉइंट अच्छे से समझ में आगया होगा राइट। यदि प्यार है तो १००% वो लड़की आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेगी।

७. प्यार का इजहार करे

अब दोस्तों केवल आपको अपने दिल की पूरी बात सच सच उस लड़की को बोल देना है की आप उनसे कितना प्यार करते हो. आपको यहाँ पर उससे वो सभी बाते पुरे सचाई और ईमानदारी से बोलना है जो की आप इतने दिनों तक दिन रात उसके बारे में सोचते थे.

आपको उसके ये भी बोलना है की मेरा मन पूरी तरह से साफ़ है और यदि तुम तैयार जो जाओगी वो में तुमसे शादी करने के लिए हमेशा रेडी हु.

फ्रेंड्स ये लाइन बहुत ही पावरफुल है और ये लड़की को पक्का विश्वाश दिलाता है की आप उससे दिल से सच्चा प्यार करते हो इससे आपका प्रपोजल एक्सेप्ट होने के चांस बहुत ही ज्यादा बढ़ जाते है.

एक बात तो पक्का है यदि हम दिल से किसी लड़की को चाहते है तो वो लड़की आपकी हो जाती है यदि आपके मन में कोई चोर नहीं है और आपका प्यार १००% सच्चा है.

क्यूंकि लड़कियों को पहले ही पता चल जाता है की लड़के के दिल में क्या है और वो उनके बारे में क्या सोचते है. पता नहीं उनको कैसे पता चल जाता है लेकिन ये सच है.

आप जिस तरह से उस लड़की से बात करते है, उसको देखते है, उसके साथ वर्ताव करते है ये सभी चीज वो लड़की परखती है और जब आप उसको प्रपोज करते है तो वो लड़की आपको मना नहीं करती है.

क्यूंकि उसको पहले से ही पता होता है की आप उसको लाइक करते हो और उससे प्यार करते हो वो तो केवल आपके बोलने का इंतजार कर रही होती है.

इम्पोर्टेन्ट टिप्स

हमारा इस पोस्ट को लिखने का मकसद ये है की यदि आप किसी लड़की को दिल से पसंद करते हो और उससे सच्चा प्यार करते हो तो अपने दिल की बात उसको जरूर बोल देना चाहिए।

दिल की बात को दिल में रखने से कोई फायदा नहीं होता है. यदि लड़की आपसे प्यार करते है तो वो आपको हां ही कहेगी और यदि नहीं तो चाहे आप कुछ भी कर लो तो वो ना ही कहेगी।

तो डरना किस बात का ये डायलाग तो आप लोगो ने सुना ही होगा ना की “जब प्यार किया तो डरना है”, यदि आपका प्यार सच्चा है तो वो लड़की आपको १००% हां ही कहेगी।

लड़की का जवाब नहीं मिला तो क्या करे?

अब आप को पता था की लड़की आपको पसंद करती है और शायद प्यार भी और आपने भी अपना काम कर दिया है. लेकिन यदि लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया तो क्या करे.

९५% लड़कियां प्रपोजल का जवाब देने के लिए थोड़ा टाइम चाहती है ताकि वो सोच समझकर आपको अपना जवाब दे. क्यूंकि भले वो लड़की भी आपसे प्यार करती हो लेकिन फिर भी वो लोग थोड़ा टाइम चाहती है तो आपको यहाँ पर उसको उत्तर देने के लिए फाॅर्स नहीं करना चाहिए।

यदि दोनों तरफ प्यार है तो १००% आपको १ या २ दिन में जरूर पॉजिटिव जवाब मिलेगा। यदि वो लड़की थोड़ी शर्मीली है तो हो सकता है की वो थोड़ा नर्वस हो जाये और ये लाजमी है लड़कियां थोड़ा सिसिक जाती है.

यहाँ पर आप उसको बोल सकते हो की यदि आपको सोचने के लिए समय चाहिए तो आप सोच समझकर अपना जवाब देना इससे लड़की थोड़ा comfortable और रिलैक्स हो जाएगी।

१ से २ दिन में आपको आपका पॉजिटिव जवाब मिल जायेगा। यदि उसके बाद भी वो कुछ नहीं कहती है तो हो सकता है वो चाहती है की आप उससे जवाब के लिए पूछे। पता नहीं क्यों लेकिन लड़कियां ऐसा करती है.

तो आपको १ या २ दिन के बाद उस लड़की से जाकर पूछना है की आपने मेरा जवाब नहीं दिया। आपको थोडा सा उसको रिलैक्स करना है और बोलना है की जो कुछ भी आपका निर्णय होगा उसको में ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार कर लूंगा।

इससे वो लड़की थोड़ा इमोशनल हो जाएगी और वो आपको आपका जवाब दे देगी। जब लड़की टाइम मांगती है तो ९९% चांस होता है की उसका जवाब आपको हां ही मिलने वाला है.

वरना यदि उसको ना ही बोलना होता तो वो उसी दिन आपको साफ़ साफ़ बोल देती की मेरे मन में ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा तुम सोच रहे हो. तो दोस्तों ज्यादा टेंशन लेने की कोई बात नहीं है और अब वो लड़की आपकी गर्लफ्रेंड बन जाएगी।

Related posts:

लड़की को इम्प्रेस कैसे किया जाता है

लड़की से अपने प्यार का इजहार कैसे करते है

लड़की से अपने दिल की बात कैसे बोले

लड़की अगर प्यार नहीं करती तो क्या करे

लड़की प्रोपोजल रिजेक्ट कर दे तो क्या करे

Final Words:

फ्रेंड्स आपका तो काम बन गया और आपको अपने मन पसंद की गर्लफ्रेंड मिल गयी. यदि आपको हमसे कुछ भी पूछना है तो आप कमेंट में हमसे अपने सवाल पूछ सकते हो. आपके हर सवाल का जवाब देने के लिए हम हमेशा तैयार है.

और यदि पोस्ट आपको हमारा ये पोस्ट हेल्पफुल लगा हो तो इस पोस्ट को जरूर शेयर करे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *