अरेंज मैरिज के नुकसान साइड इफ़ेक्ट | Arranged Marriage Disadvantages in Hindi

Arranged Marriage Disadvantages in Hindi – नमस्कार दोस्तों क्या आप जानना चाहते हैं अरेंज मैरिज करने के नुकसान और साइड इफेक्ट तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर हो क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि अरेंज मैरिज करने के नुकसान क्या होते हैं

हालांकि भारत में लव मैरिज की तुलना में अरेंज मैरिज को ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि अरेंज मैरिज में लव मैरिज की तुलना में कम झंझट होता है और लड़का और लड़की के परिवार वालों की पूरी सहमति के साथ उनकी शादी होती है

लेकिन उसके बावजूद भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो लोग अरेंज मैरिज करने के मुकाबले लव मैरिज करने में ज्यादा विश्वास और भरोसा करते हैं और इसमें ज्यादातर नौजवान लोग शामिल होते हैं

पढ़े –  अरेंज मैरिज के फायदे

हमने अपने इस वेबसाइट पर लव मैरिज और अरेंज मैरिज से संबंधित काफी आर्टिकल लिख रहे हैं तो हमने सोचा कि इस बारे में भी लिख देते हैं कि अरेंज मैरिज करने के नुकसान और साइड इफेक्ट क्या है

चलिए दोस्तों ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए हम सीधे अपने मेन पॉइंट पर आते हैं और आज का पोस्ट शुरु करते हैं

अरेंज मैरिज करने के नुकसान साइड इफेक्ट

Arranged Marriage Disadvantages in Hindi

Arrange Marriage Ke Nuksan

१. मनचाहा साथी ना मिलना

जब हम लव मैरिज करते हैं तो उसमें हमको पता होता है कि सामने वाला लड़का या लड़की कैसी है उसका चरित्र कैसा है उसका बर्ताव कैसा है उसको क्या चीज पसंद आती है क्या चीज उसको अच्छी नहीं लगती तो इसके वजह से शादी के बाद जीवन जीने में काफी ज्यादा आसानी हो जाती है

लेकिन अरेंज मैरिज में ऐसा ज्यादातर देखने को नहीं मिलता है क्योंकि शुरुआत से हम सामने वाले लड़का या लड़की के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से उन लोगों को समझने में काफी ज्यादा मुसीबत हो जाती है

यह बात अलग है कि शादी के बाद हम को उनके स्वभाव और चरित्र के बारे में पता चल जाता है लेकिन हमने ऐसे बहुत से लोगों को देखा है जो लोग शादी होने से पहले दिखाते हैं लड़की वाले को या लड़के वाले को भी हमारा बच्चा बिल्कुल परफेक्ट है और इसमें कोई खोट नहीं है लेकिन जब शादी हो जाती है उसके बाद पूरी हकीकत सामने आ जाती है और यही अरेंज मैरिज करने का सबसे बड़ा नुकसान है

पढ़े – लव मैरिज के नुकसान

२. लड़की को ज्यादा नुकसान होता है

दोस्तों हमने देखा है कि भारत में बहुत कम उम्र की लड़की जो लोग गांव में रहते हैं उनकी शादी बहुत ज्यादा उम्र वाले आदमी के साथ कर दी जाती है

फिर चाहे वह आदमी उस लड़की को पसंद आए या ना आए उसके परिवार वालों की जो मर्जी होती है उसी के हिसाब से लड़की को शादी कर लेना पड़ता है जिसकी वजह से उम्र का बहुत ज्यादा अंतर हो जाता है

हालांकि 18 वर्ष से कम आयु में शादी करना या करवाना अपराध माना जाता है लेकिन आज भी छोटे-छोटे गांव में 18 साल से कम लड़कियों की शादी कर दी जाती है

और हम समझते हैं कि यह बिल्कुल गलत है और लड़का और लड़की के बीच में ज्यादा से ज्यादा 3 या 4 साल का अंतर होना चाहिए लेकिन अरेंज मैरिज की वजह से हमने देखा है कि 10 या 15 साल का अंतर रहता है जिसकी वजह से लड़का और लड़की एक दूसरे को अच्छी तरीके से समझ नहीं पाते हैं उनका तालमेल सही से नहीं बैठ पाता है

३. प्यार की कमी होना

दोस्तों यह भी अरेंज मैरिज करने का एक नुकसान हो सकता है जिसमें प्यार की कमी होती है क्योंकि ज्यादातर लड़का और लड़की एक दूसरे को पसंद नहीं आते हैं उसके बावजूद भी अपने घर परिवार के दबाव में चलते हुए उनको शादी कर लेना पड़ता है

लेकिन इस का परिणाम यह होता है कि शादी के कुछ ही महीने बाद घर में लड़ाई झगड़ा शुरु होने लग जाता है जिसकी वजह से ना तो लड़का खुश रह पाता है और ना ही लड़की दोनों की जिंदगी खराब हो जाती है

इसके विपरीत हम देखें तो लव मैरिज में लड़का और लड़की के बीच में बहुत ज्यादा प्यार होता है वह लोग एक बेहतर तरीके से एक दूसरे को समझ पाते हैं एक दूसरे के साथ डिसीजन लेने में वह लोग हमेशा मदद करते हैं

लेकिन अरेंज मैरिज में प्यार की कमी कहीं ना कहीं इसके नुकसान में शामिल हो जाती है

पढ़े – लव मैरिज के फायदे और लाभ

४. प्रेम कहानी का अंत होना

दोस्तों ऐसे बहुत से लड़के और लड़कियां हैं जो लोग एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं लेकिन अपने घर परिवार वालों के दबाव में आने से वह लोग अपने साथी का साथ छोड़ देते हैं और किसी पराए लड़का या लड़की से उनकी शादी पक्की हो जाती है

जिसकी वजह से उन लोगों का प्रेम कहानी का अंत हो जाता है और वह लोग हमेशा हमेशा के लिए अपने प्रेमी की याद में खोए रहते हैं

लेकिन हमने देखा है कि बहुत से लड़का और लड़की शादी करने के बाद अपने नए जीवन साथी के साथ खुश रहते हैं लेकिन ऐसे बहुत से लड़का और लड़की है जो लोग शादी के समय पर बिल्कुल भी खुश नहीं रहते हैं क्योंकि उनकी शादी उनके प्रेमी के साथ नहीं हो पाता और यह भी अरेंज मैरिज करने का बहुत बड़ा नुकसान है

जरुर पढ़े – लव मैरिज या अरेंज मैरिज क्या अच्छा होता है

आपकी और दोस्तों

दोस्तों यह था अरेंज मैरिज करने के नुकसान और साइड इफेक्ट हम उम्मीद करते हैं कि आजकल यह पोस्ट पढ़कर आपको पता चल गया होगा कि हमेशा लव मैरिज करना बेकार नहीं होता है अरेंज मैरिज के भी कुछ नुकसान है जिनके बारे में हमने आज आपके साथ चर्चा करें

अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो आप इसको अपने घर परिवार वालों के साथ दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें जो लोग समझते हैं कि अरेंज मैरिज करने का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है

शेयर करने के लिए आप इस पोस्ट को Facebook WhatsApp Twitter और Google plus पर जरुर शेयर करें धन्यवाद दोस्तों

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *